बैटरी और रेंज कितनी है
टीवीएस ऑर्बिटर में 3.1 kWh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 158 किमी की रेंज देती है। इसमें दो राइडिंग मोड्स - इको और पावर दिए गए हैं, साथ ही रीजनरेटिव ब्रेकिंग भी है। फिलहाल कंपनी ने मोटर की पावर और चार्जिंग टाइम को लेकर जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय
यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
फीचर्स से भरपूर
फीचर्स की बात करें तो यह स्कूटर किसी से पीछे नहीं है। इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी पोर्ट, छोटा स्टोरेज स्पेस और OTA अपडेट की सुविधा दी गई है।
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। इसके अलावा इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी हैं। खास बात यह है कि अगर स्कूटर गिर जाए तो यह अपने आप मोटर को बंद कर देगा।
यह भी पढ़ें - Vehicle Theft: दिल्ली पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय कार चोर गिरोह, दुबई से होता था हाई-टेक ऑपरेशन
यह भी पढ़ें - Car Tyre: कार के लिए खरीदनी है नई टायर? ऐसे चुनें अपनी गाड़ी के लिए सही टायर
कैसा है लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में टीवीएस ऑर्बिटर थोड़ा फंकी लेकिन मॉडर्न दिखता है। इसमें कई कलर ऑप्शंस मिलते हैं, जो इसे और भी अलग बनाते हैं। 845 mm लंबी सीट और 290 mm का बड़ा फ्लोरबोर्ड इसे आरामदायक बनाते हैं। हैंडलबार का डिजाइन राइडर को सीधी और आरामदायक राइडिंग पोजिशन देता है।
अंडर-सीट स्टोरेज 34 लीटर का है और 169 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। स्कूटर में आगे 14-इंच का अलॉय व्हील है जबकि पीछे 12-इंच का व्हील है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है।
यह भी पढ़ें - Nissan GT-R: निसान जीटी-आर का उत्पादन हुआ बंद, आखिरी मॉडल R35 के साथ विदाई, जानें डिटेल्स