फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Ntorq 125 Race XP: नई टेक्नोलॉजी से लैस पावरफुल स्कूटर लॉन्च, आवाज के जरिए करेगा 15 काम

Wed, 07 Jul 2021 05:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एक्सपी स्कूटर में एक अपडेटेड Smartxonnect (स्मार्टक्सोनेक्ट) कनेक्टिविटी फीचर और डुअल राइडिंग मोड्स के साथ ही कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
TVS Ntorq 125 Race XP - फोटो : TVS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TVS Ntorq 125 Race XP Launched in India: TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारतीय बाजार में नई Ntorq 125 Race XP (एनटॉर्क 125 रेस एक्सपी) स्कूटर को लॉन्च किया है। नई टेक्नोलॉजी से लैस इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 83,275 रुपये रखी गई है। कंपनी ने अपने नए स्कूटर को ट्राई-कलर पेंट स्कीम के साथ पेश किया है। इस दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता का कहना है कि, Ntorq 125 Race XP को स्कूटर के स्पोर्टीनेस को बढ़ाने के लिए इसमें एक रेस-प्रेरित बॉडी डीकल मिलता है। इसके साथ ही इसमें दिए गए स्पोर्टी रेड व्हील्स भी नए स्कूटर के लुक को और शानदार बनाते हैं। 
विज्ञापन


मिले एडवांस्ड फीचर्स
टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एक्सपी स्कूटर में एक अपडेटेड Smartxonnect (स्मार्टक्सोनेक्ट) कनेक्टिविटी फीचर और डुअल राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। स्मार्टक्सोनेक्ट एक खास ब्लूटूथ-इनेबल्ड टेक्नोलॉजी है जिसे एक विशेष TVS कनेक्ट मोबाइल एप के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉयट और एपल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 

आवाज पहचनाता है यह स्कूटर

TVS Ntorq 125 Race XP - फोटो : TVS
टीवीएस का दावा है कि नए स्कूटर के स्मार्टक्सोनेक्ट सिस्टम में अपनी तरह का पहला वॉयस असिस्ट फीचर है। इसमें मोड चेंज, नेविगेशन, कंसोल ब्राइटनेस एडजस्टमेंट और डू नॉट डिस्टर्ब जैसे कई कनेक्टिविटी फंक्शन शामिल हैं। खास बात यह है कि इस स्कूटर को 15 विभिन्न वॉयस कमांड दिए जा सकते हैं। जिसके जरिए राइडर सिर्फ बोलकर इसके फीचर्स को चालू और बंद कर सकता है। टीवीएस का दावा है कि स्कूटर का नेविगेशन फंक्शन में 'सेव एड्रेस' जैसा फीचर भी मिलता है। 

सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्कूटर

टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एक्सपी स्कूटर में रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन (RT-Fi) टेक्नोलॉजी के साथ 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलना जारी है। यह इंजन 10.2 PS का पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 98 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। इसे अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्कूटर होने का दावा किया जा रहा है।  

दो ड्राइविंग मोड्स

यह स्कूटर दो अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स के साथ आता है, जिसमें रेस मोड और स्ट्रीट मोड शामिल हैं। रेस मोड में यह स्कूटर अधिकतम 98 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं, इसका स्ट्रीट मोड शहरी क्षेत्र में ड्राइविंग के लिए बेहतर है। कंपनी का दावा है कि स्ट्रीट मोड में Ntorq 125 Race XP स्कूटर का माइलेज बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

जेनरेशन Z ग्राहकों के लिए

टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एक्सपी के लॉन्च के मौक पर, कम्यूटर मोटरसाइकिल, स्कूटर और कॉर्पोरेट ब्रांड के उपाध्यक्ष (विपणन) अनिरुद्ध हलदर ने कहा कि स्कूटर का मकसद जेनरेशन Z ग्राहकों को लुभाना है। उन्होंने आगे कहा, "हमें टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एक्सपी पेश करते हुए खुशी हो रही है। यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावर, फर्स्ट-इन-सेगमेंट डुअल राइड मोड्स जैसे फीचर्स से लैस है, जो ज्यादा स्पीड और बेहतर एक्सीलरेशन देता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें