Electric Bicycle: भारतीय वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिल रहा है और इसे लेकर स्टार्ट-अप कंपनियां अपना शानदार योगदान दे रही हैं जिससे उनकी सराहना भी होती है। बाजार के बड़े खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए स्टार्ट-अप कंपनियां नए-नए उत्पाद लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में बंगलूरू आधारित एक स्टार्ट-अप कंपनी Toutche ने अपनी न्यू जेनरेशन इलेक्ट्रिक साइकिल Heileo H100 लॉन्च की है।
ड्राइविंग रेंज
इस इलेक्ट्रिक साइकिल को दो अलग-अलग ड्राइविंग रेंज के साथ उतारा गया है। कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक साइकिल का लो-रेंज मॉडल एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। वहीं, इसका हाई-रेंज मॉडल सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
मोटर
Heileo H100 एक हाइब्रिड-स्टाइल इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें 6061 एल्यूमीनियम अलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। यह हाइब्रिड साइकिल एक डिटैचेबल ली-आयन बैटरी के साथ आती है। इसमें 250 W रियर हब मोटर का प्रयोग किया गया है। Toutche के मुताबिक इसका इलेक्ट्रिक मोड पावर असिस्ट के पांच लेवल और राइट-हैंड-साइड थ्रॉटल द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा।
कितनी है कीमत
Heileo H100 Electric Bicycle
- फोटो : Toutche
3 ड्राइविंग मोड्स
Toutche का दावा है कि Heileo H100 इलेक्ट्रिक साइकिल में तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं। इसे सामान्य साइकिल की तरह भी चलाया जा सकता है। इसके अलावा हैंडलबार में दिए गए थ्रोटल का इस्तेमाल कर एक इलेक्ट्रिक बाइक की तरह भी चलाया जा सकता है। इसके दाहिने हैंडलबार में थ्रोटल (एक्सलेटर) दिया गया है। इलेक्ट्रिक मोड में पैडल असिस्ट के जरिए इसकी परफॉर्मेंस को और बढ़ाया जा सकता है।
कलर और कीमत
आकर्षक लुक और शानदार रेंज देने वाली इस साइकिल की शुरुआती कीमत 48,900 रुपये रखी गई है। इस साइकिल को दो कलर वेरिएंट्स - स्प्रिंग ग्रीन और फेटा व्हाइट के साथ उतारा गया है।
कहां मिलेगी
बुकिंग और वारंटी
इलेक्ट्रिक साइकिल Heileo H100 को लॉन्च किए जाने के साथ ही कंपनी ने अन्य मॉडलों M100, M200 और H200 की बुकिंग भी शुरु कर दी है। इस हाइब्रिड साइकिल पर कंपनी बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर और बाइक के कंट्रोलर पर 18 महीने की वारंटी के साथ फ्रेम पर दो साल की वारंटी भी मुहैया करा रही है।
इन शहरों में उपलब्ध
इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता कंपनी की योजना है कि इस साल के आखिर तक देशभर में 75 से अधिक डीलरशिप और 2022 के आखिर तक 200 से अधिक डीलरशिप शुरू कर दिए जाएं। फिलहाल कंपनी अपने नेटवर्क विस्तार में लगी है और वर्तमान में, कंपनी की पुणे, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद और दिल्ली में उपस्थिति है।