टीवीएस मोटर्स की ओर से जल्द ही नई बाइक को पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी मार्च की शुरूआत में ही नई बाइक को पेश करने की तैयारी कर रही है। ये बाइक कौन सी होगी। आइए जानते हैं।
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से जल्द ही नई बाइक को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम बता रहे है कि कंपनी इस बाइक को कब तक पेश कर सकती है और इसमें क्या फीचर्स मिल सकते हैं।
विज्ञापन
टीवीएस लाएगी नई बाइक
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवीएस की ओर से नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है कि लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही नई प्रीमियम सेगमेंट की नेकेड डिजाइन वाली 310 सीसी बाइक को टीवीएस की ओर से पेश किया जा सकता है।
टीवीएस की ओर से तीन और चार मार्च को गोवा के वागेटर में दो दिन के लिए मोटो सोल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इस कार्यक्रम के दौरान ही अपनी नई बाइक को पेश कर सकती है। इस कार्यक्रम में टीवीएस बाइक्स को पसंद करने वाले देशभर से आते हैं , इस दौरान कई इवेंट्स भी आयोजित होते हैं।
मौजूदा समय में कंपनी की ओर से 310 सीसी के प्रीमियम सेगमेंट में सिर्फ एक ही बाइक को ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में आरआर310 को कंपनी पेश करती है। जिसमें 312 सीसी चार वॉल्व का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड रिवर्स इंकलाइन्ड इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 34 पीएस और 27.3 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क मिलता है। इसके साथ छह स्पीड का ट्रांसमिशन दिया जाता है। जिससे बाइक को जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में 7.17 सेकेंड का समय लगता है। बाइक की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है।
कंपनी की ओर से अभी नई बाइक के बारे में किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 310 सीसी के इंजन के साथ पेश किया जाएगा। टीवीएस की ओर से 310 सीसी सेगमेंट में आरआर310 को ऑफर किया जाता है जिसकी कीमत 2.65 लाख रुपये है। ऐसे में इस नई नेकेड बाइक की लॉन्च के समय कीमत 2.5 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है।