फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Apache: टीवीएस अपाचे के लिमिटेड-एडिशन मॉडल और नए टॉप-एंड वेरिएंट लॉन्च, 20 साल पूरा करने का मनाया जश्न

Sat, 06 Sep 2025 03:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी लोकप्रिय बाइक सीरीज अपाचे के 20 साल पूरे होने पर खास लिमिटेड-एडिशन मॉडल्स और नए टॉप-एंड वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इसमें RTR 160 4V और RTR 200 4V के नए फ्लैगशिप मॉडल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
TVS Apache RR 310 Anniversary Model - फोटो : TVS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी लोकप्रिय बाइक सीरीज Apache (अपाचे) के 20 साल पूरे होने पर खास लिमिटेड-एडिशन मॉडल्स और नए टॉप-एंड वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इसमें RTR 160 4V और RTR 200 4V के नए फ्लैगशिप मॉडल भी शामिल हैं। टीवीएस ने साल 2005 में अपाचे सीरीज लॉन्च की थी और तब से यह भारतीय परफॉर्मेंस बाइकिंग सेगमेंट की पहचान बन चुकी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - VinFast VF6 and VF7: आखिरकार भारत में लॉन्च हुई वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार विनफास्ट, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Apache का सफर
शुरुआत RTR 150 से हुई थी और आज यह परिवार RTR 160, 180, 200, RTR 310 और RR 310 जैसी बाइक तक पहुंच गई है। यह सीरीज हमेशा से Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर), Yamaha FZ (यामाहा एफएजेड) और KTM Duke (केटीएम ड्यूक) जैसी बाइक्स को टक्कर देती रही है। और अपनी एक वफादार फैन फॉलोइंग भी बनाई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Elon Musk: एलन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति, टेस्ला के नए पे पैकेज से बड़ी संभावना 

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha R15: नई 2025 यामाहा आर15 मोटरसाइकिल रेंज नए रंगों के साथ लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स 

रेसिंग DNA से जुड़ी बाइक
अपाचे सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि टीवीएस की रेसिंग हेरिटेज का भी हिस्सा है। टीवीएस रेसिंग के चार दशक लंबे अनुभव ने अपाचे में कई एडवांस टेक्नोलॉजी दी हैं, जैसे कि रेस-ट्यून FI, स्लिपर क्लच और राइड मोड्स, जो बाद में प्रोडक्शन बाइक्स में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें - Small Car GST: 1500cc तक की 15 लाख रुपये की कार कितनी सस्ती हो सकती है, उदाहरण से समझें 

20th एनिवर्सरी लिमिटेड-एडिशन
अपाचे के 20 साल पूरे होने पर कंपनी ने RTR 160, RTR 180, RTR 200, RTR 310 और RR 310 के लिमिटेड-एडिशन वर्जन लॉन्च किए हैं। इन बाइक्स में खास ब्लैक-एंड-चैम्पेन गोल्ड पेंट स्कीम, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और 20th एनिवर्सरी का खास लोगो मिलेगा। पहली बार अपाचे में USB चार्जर भी दिया गया है। ये वेरिएंट स्टैंडर्ड मॉडल्स से महंगे हैं और कलेक्टर्स व लॉन्ग-टर्म फैंस को टारगेट करते हैं।

यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें 

नए टॉप-एंड RTR 160 4V और 200 4V
सबसे बड़ा अपडेट नए RTR 160 4V और 200 4V टॉप-स्पेक वेरिएंट्स में किया गया है। इनमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं:
  • लाइटिंग: अब दोनों बाइक्स पूरी तरह LED हो गई हैं, जिसमें क्लास-D प्रोजेक्टर हेडलैम्प और LED DRLs मिलते हैं।
  • डिस्प्ले: नया 5-इंच TFT स्क्रीन, जिसमें ब्लूटूथ, नेविगेशन और वॉयस असिस्ट मिलेगा।
  • सेफ्टी: RTR 200 4V में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, असिस्ट-स्लिपर क्लच और डुअल-चैनल ABS भी है।

डिजाइन: नए कलर ऑप्शंस और शार्प ग्राफिक्स-
  • RTR 160 4V: रेसिंग रेड, मरीन ब्लू और मैट ब्लैक
  • RTR 200 4V: मैट ब्लैक और ग्रेनाइट ग्रे

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: तुरंत इलाज से टल सकती हैं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली 50,000 मौतें, गडकरी ने दोहराई गोल्डन आवर की अहमियत

इंजन पावर
पावर की बात करें तो RTR 160 4V करीब 17 bhp देती है और RTR 200 4V लगभग 20 bhp, जिनका मुकाबला Bajaj Pulsar NS200 और KTM Duke 200 से होता है। दोनों में अभी भी मल्टीपल राइड मोड्स (अर्बन, रेन, स्पोर्ट) और एडजस्टेबल लीवर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं।

यह भी पढ़ें - Two Wheeler GST: 350cc तक के एक लाख रुपये के टू-व्हीलर पर कितनी होगी बचत, समझें पूरा गणित 

यह भी पढ़ें - Citroen Basalt X: भारत में लॉन्च हुई नई सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत 


यह भी पढ़ें - GST 2.0: नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं? यहां जानिए नई टैक्स दरों का कितना पड़ेगा असर 

कितनी है कीमत
अपाचे सीरीज की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सवा लाख रुपये से कुछ ज्यादा है। जो 20th एनिवर्सरी लिमिटेड-एडिशन के टॉप वेरिएंट के लिए करीब सवा तीन लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ ज्यादा तक जाती है। 

यह भी पढ़ें - Tesla Car in India: मुंबई में टेस्ला शोरूम से हुई कार की पहली डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री को सौंपी चाबी 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी सुधार से कार खरीदारों में खुशी, लेकिन डीलरों पर ₹2,500 करोड़ का बोझ, जल्द स्पष्टीकरण की मांग 
विज्ञापन

Apache की वैश्विक कामयाबी
अपाचे की अब तक 6.5 मिलियन यूनिट्स बिक चुकी हैं और यह 80 देशों में निर्यात होती है। नए एनिवर्सरी एडिशन और अपग्रेडेड वेरिएंट्स के साथ, टीवीएस अब अपाचे को भारत के प्रीमियम बाइकिंग मार्केट में और मजबूत करना चाहता है। साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में भी नए राइडर्स को आकर्षित करना चाहता है। 

यह भी पढ़ें - Luxury Cars GST: जीएसटी सुधार का असर, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, जेएलआर और ऑडी जैसी लग्जरी कारें होंगी सस्ती 

यह भी पढ़ें - Auto Industry: ऑटो उद्योग ने जीएसटी में बदलाव का किया स्वागत, किफायती परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें