फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS: टीवीएस मोटर ने नॉर्टन मोटरसाइकिल्स में किया करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश, ब्रिटिश पीएम ने जताई खुशी

Fri, 22 Apr 2022 02:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Norton Motorcycles - फोटो : Norton Motorcycles
विज्ञापन
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित स्पोर्टिंग मोटरसाइकिल ब्रांड में से एक Norton Motorcycles (नॉर्टन मोटरसाइकिल्स) में 100 मिलियन पाउंड (लगभग 995 करोड़ रुपये) के नए निवेश का एलान किया है। यह घोषणा गुरुवार को हुई और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा के दौरान की गई थी। नए निवेश के साथ टीवीएस का लक्ष्य नॉर्टन को इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम करने में मदद करना है, इसके अलावा टेक्नोलॉजी और मैन्युफेक्चरिग क्षमताओं को अपग्रेड करने का मौका देना है। 
विज्ञापन

Norton Motorcycles - फोटो : For Reference Only
नॉर्टन मोटरसाइकिल्स को भारतीय दोपहिया निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने 2020 में 153 करोड़ रुपये की राशि में अधिग्रहित किया था। नॉर्टन मोटरसाइकिल्स ने हाल ही में वेस्ट मिडलैंड्स के सोलिहुल में अपनी नई मैन्युफेक्चरिग प्लांट खोली है। दोपहिया वाहन निर्माता आधुनिक समय की मशीनरी के साथ पारंपरिक हाथ से तैयार की गई तकनीकों का इस्तेमाल करके इंग्लैंड में ब्रिटिश बाइक का निर्माण करता है। 

Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
पैदा होगा काफी रोजगार
टीवीएस मोटर कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने एक बयान में कहा, "कंपनी नॉर्टन मोटरसाइकिल में लगभग 100 मिलियन पाउंड के निवेश की घोषणा करने के लिए उत्साहित है, जिसे हमने 2020 में हासिल किया था।" उन्होंने यह भी कहा कि निवेश "इलेक्ट्रिफिकेशन, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, विश्व स्तर के वाहन, मैन्युफेक्चरिंग, स्थिरता और गतिशीलता के भविष्य" के लिए है। नॉर्टन इस समय एक री-इंजीनियर्ड V4 SV और 961 कमांडो के लॉन्च के लिए कमर कस रही है। 

TVS - फोटो : For Reference Only
वेणु ने कहा, "इससे अगले तीन वर्षों में 250-300 डायरेक्ट रोजगार और सप्लाई चेन में अन्य 500-800 अप्रत्यक्ष रोजगार पैदान होने की उम्मीद है। अगले कुछ वर्षों में निवेश, वैश्विक बाजार के लिए उत्पादों की एक रोमांचक रेंज का परिणाम देगा। रॉबर्ट हेंटशेल के नेतृत्व में एक विश्व स्तरीय टीम नॉर्टन को उसके सही स्थान पर वापस लाने के लिए काम कर रही है।" 

pm boris johnson narendra modi Meet 2022 - फोटो : ANI
ब्रिटेन के पीएम ने सराहा
बोरिस जॉनसन ने बयान में कहा, "यूके और भारत के बीच व्यापार और निवेश हमारे दोनों देशों में नौकरियां पैदा कर रहा है और आजीविका को बनाए रख रहा है। मुझे बहुत खुशी है कि टीवीएस मोटर कंपनी ने यूके में निवेश करने वाली दिग्गज भारतीय कंपनियों में शामिल होने का फैसला किया है, जिससे हमारे भविष्य के गतिशीलता क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है। और आर्थिक विकास को गति दे रहा है।" 

Norton Motorcycles - फोटो : Norton Motorcycles
लोकप्रिय ब्रिटिश ब्रांड
Norton Motorcycles को 1898 में बर्मिंघम में जेम्स लैंसडाउन नॉर्टन ने स्थापित किया था। नॉर्टन मोटरसाइकिल अब तक के सबसे लोकप्रिय ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांडों में से एक है। 
विज्ञापन

Norton Motorcycles - फोटो : Norton Motorcycles
कंपनी अपने क्लासिक मॉडल और लग्जरी मोटरसाइकिलों की रेंज के लिए जानी जाती है, जिसमें प्रसिद्ध 'कमांडो' के प्रामाणिक रेट्रो क्लासिक रीबूट से लेकर इसकी कंटेमपेरोरी 200 bhp, 1200 cc V4 सुपरबाइक्स शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें