फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Jupiter: टीवीएस ज्यूपिटर ZX ड्रम कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 03 Aug 2023 03:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
TVS Jupiter - फोटो : TVS Motor Company
विज्ञापन
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी SmartXonnect (स्मार्टएक्सोनेक्ट) टेक्नोलॉजी को और ज्यादा किफायती वैरिएंट में लाते हुए नया TVS Jupiter 110 ZX (ज्यूपिटर 110 ZX) ड्रम वैरिएंट लॉन्च किया है। नए टीवीएस ज्यूपिटर 110 ZX ड्रम स्मार्टएक्सोनेक्ट वैरिएंट की कीमत 84,468 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जो ज्यूपिटर ZX डिस्क वैरिएंट से 4,520 रुपये सस्ता है। स्मार्टएक्सोनेक्ट डिजिटल कंसोल स्कूटर में कई कनेक्टेड फीचर्स लाता है।
विज्ञापन


फीचर्स
नए टीवीएस जुपिटर ZX ड्रम स्मार्टएक्सोनेक्ट वैरिएंट में ब्रांड की स्मार्टएक्सोनेक्ट टेक्नोलॉजी के साथ एक नया ब्लूटूथ-इनेबल्ड डिजिटल कंसोल मिलता है। इस यूनिट को पहले TVS NTorq सहित अन्य मॉडलों में देखा गया है। स्मार्टएक्सोनेक्ट टेक्नोलॉजी में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस असिस्ट, कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये सभी राइडर्स को कम से कम ध्यान भटकाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, वैरिएंट में स्मार्टफोन के लिए बिल्ट-इन USB चार्जिंग भी मिलती है। नए स्मार्टएक्सोनेक्ट वैरिएंट में स्टारलाइट ब्लू शेड के साथ नई ऑलिव गोल्ड कलर स्कीम मिलती है।
विज्ञापन

TVS Jupiter - फोटो : TVS Motor Company
इंजन और ब्रेकिंग
इसमें पावर समान 109.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्शन के साथ एयर-कूल्ड इंजन से मिलता है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 7.7 बीएचपी का पावर और 5,500 आरपीएम पर 8.8 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है। ZX ड्रम ब्रेक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ दोनों तरफ 130 मिमी ड्रम ब्रेक मिलते हैं। स्कूटर के आगे और पीछे 12 इंच के ट्यूबलेस टायर हैं।

कीमत
टीवीएस ज्यूपिटर रेंज बेस ट्रिम के लिए 73,240 रुपये से शुरू होती है, जो ज्यूपिटर क्लासिक वैरिएंट के लिए 89,648 रुपये तक जाती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं। टीवीएस जुपिटर देश में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक है और होंडा एक्टिवा के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। नया वैरिएंट मॉडल में ज्यादा वैल्यू शामिल करता है, जिसे ग्राहकों पंसद करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें