फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तिरुपति के पास हुआ गजब हादसा, मर्सिडीज की कार से टकराकर ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े

Tue, 27 Sep 2022 12:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जरा सोचिए, ट्रैक्टर और कार के बीच टक्कर हो जाए तो किसे ज्यादा नुकसान होगा। आप भी कार की चिंता ज्यादा करेंगे। आंध्र प्रदेश में तिरुपति के पास ऐसी ही घटना सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया। 
विज्ञापन
1 of 5
ट्रैक्टर और मर्सिडीज के बीच एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैक्टर से टक्कर के बाद अक्सर गाड़ियों को चूर चूर होते देखा है, लेकिन ये पहली बार हुआ है कि मर्सिडीज से टक्कर के बाद एक ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। ये अकल्पनीय घटना तिरुपति के पास हुई।
विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा

2 of 5
ट्रैक्टर और मर्सिडीज के बीच एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
आंध्र प्रदेश में तिरुपति के पास चंद्रगिरी बाईपास रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। हादसा सोमवार को हुआ जिसमें एक मर्सिडीज कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। दोनों के बीच टक्कर तब हुई जब सड़क पर चल रही मर्सिडीज कार के सामने अचानक गलत साइड पर चल रहा ट्रैक्टर आ गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चौंके लोग

3 of 5
ट्रैक्टर और मर्सिडीज के बीच एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों वाहनों के बीच सामने से टक्कर हुई जिसके बाद आस-पास के लोग काफी चौंक गए। क्योंकि हादसे के बाद ट्रैक्टर को हिस्सो में टूट गया लेकिन मर्सिडीज कार में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कार की उल्टी साइड से टक्कर होने के कारण आगे की लेफ्ट साइड से कार क्षतिग्रस्त हुई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर काफी तेज रही होगी क्योंकि हादसे के बाद ट्रैक्टर के साथ बंधी ट्रॉली भी सड़क पर पलट गई।

ये भी पढ़ें - Electric Kit In Old Car: डिजायर को इलेक्ट्रिक कार में बदल देगी खास किट, मिलेगी 250 किलोमीटर की रेंज

कार सवार को आई चोट?

4 of 5
ट्रैक्टर और मर्सिडीज के बीच एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
मर्सिडीज कार में सवार लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहे। कार सवार सभी लोगों को मामूली चोट आई लेकिन सभी सुरक्षित रहे। वहीं ट्रैक्टर चालक भी मामूली रूप से घायल हुआ।

ये भी पढ़ें - Car Care Tips: कार के पेंट का रखें इस तरह ख्याल, हमेशा नई जैसे चमकेगी आपकी कार
विज्ञापन
विज्ञापन

साइरस मिस्त्री की भी कुछ समय पहले हादसे में हुई मौत

5 of 5
साइरस मिस्त्री की कार हुई क्षतिग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही देश के बड़े उद्योगपति साइरस मिस्त्री की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के समय वो भी मर्सिडीज कंपनी की कार में सवार थे।

ये भी पढ़ें - Hero Motocorp Gift: नवरात्रि के मौके पर हीरो दे रही बंपर ऑफर, मिल रहा 13500 तक का गिफ्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें