फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Hilux: टोयोटा ने शुरू की इस दमदार पिक-अप की बुकिंग, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Mon, 09 Jan 2023 06:03 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में एक बार फिर पिक-अप हिलक्स की बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इस पिक-अप में क्या फीचर्स हैं और इसकी क्या कीमत है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में एक बार फिर पिक-अप हिल्क्स की बुकिंग शुरू कर दी गई है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। हिलक्स को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है और इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

2 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

पिक-अप में फीचर्स की बात करें तो इसमें लैदर सीट्स, ड्यूल जोन फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, स्मार्ट एंट्री, ऑटो हैड लैंप, आठ इंच की इंफोटेनमेंट टेबल स्टाइल स्क्रीन, एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

विज्ञापन

सुरक्षा का भी रखा ध्यान

3 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

पिक-अप हिलक्स में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। कंपनी ने इसमें सात एसआरएस एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, मौसम और सड़क के मुताबिक बेहतर कंट्रोल के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, टायर एंगल मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, पावर और ईको ड्राइविंग मोड्स और 4X4 जैसे सेफ्टी फीचर्स को सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड रखा गया है।
 

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

कितना दमदार इंजन

4 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
हिल्क्स में कंपनी ने काफी दमदार इंजन दिया है। इसमें 2.8 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। जिसे छह स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

क्या है कीमत

5 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा के प्रीमियम पिक-अप हिल्क्स को कंपनी ने तीन वैरिएंट में उतारा है। एमटी स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 33.99 लाख रुपये है। यह वैरिएंट इसका सबसे सस्ता वैरिएंट है। मिड वैरिएंट के तौर पर कंपनी की ओर से 4x4 एमटी हाई को ऑफर किया जा रहा है, जिसकी एक्स शोरुम कीमत 35.80 लाख रुपये है। इसके टॉप वैरिएंट 4x4 एटी हाई की एक्स शोरुम कीमत 36.80 लाख रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हुआ था लॉन्च

6 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
कंपनी ने इस पिक-अप को भारतीय बाजार में साल 2022 में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक भारत में इसे बेहतरीन रिस्पांस मिला जिसके कारण डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने जैसी स्थिति में इसकी बुकिंग्स को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें