फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Innova Hycross: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस नवंबर में होगी पेश, होगी ज्यादा हल्की और पावरफुल, जानें डिटेल्स

Thu, 25 Aug 2022 04:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में एक मजबूत और हल्के हाइब्रिड इंजन के साथ टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को पेश करने के बाद, Toyota (टोयोटा) भारत के लिए अपनी अगली बड़ी पेशकश Toyota Innova Hycross (टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस) को पेश करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Toyota Innova Hycross - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक मजबूत और हल्के हाइब्रिड इंजन के साथ टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को पेश करने के बाद, Toyota (टोयोटा) भारत के लिए अपनी अगली बड़ी पेशकश Toyota Innova Hycross (टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस) को पेश करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को जब इस साल नवंबर में प्रदर्शित किया जाएगा, तो यह भारतीय बाजार में मौजूदा टोयोटा इनोवा से ऊपर पोजिशन की जाएगी।
विज्ञापन


नई Toyota Innova Hycross कंपनी के मौजूदा लैडर फ्रेम चेसिस के बजाय एक मोनोकॉक चेसिस पर आधारित होगी। इस चेसिस के साथ आने वाली यह पहली इनोवा होगी। यह चेसिस वाहन को हल्का और मजबूत बनाता है। हाईक्रॉस को कार निर्माता के टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल कोरोला में भी किया गया है। 

Toyota Innova Hycross - फोटो : Instagram
स्टाइल के मामले में, नई इनोवा हाइक्रॉस एक विशिष्ट एमपीवी डिजाइन के साथ आएगी और मौजूदा इनोवा की तुलना में बहुत ज्यादा अलग नहीं होगी। हालांकि, इसमें बड़े फ्रंट ग्रिल, री-डिजाइन किए गए हेडलैम्प्स, और मस्कुलर व्हील आर्च जैसे अन्य बदलाव देखने को मिलेंगे। 

नई Innova Hycross मौजूदा जेनरेशन वाली क्रिस्टा से लंबी होगी। नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का व्हीलबेस लगभग 2,850 mm होने की उम्मीद है, जबकि इसकी कुल लंबाई 4.7 मीटर लंबी हो सकती है। ज्यादा केबिन स्पेस वाला एक लंबा वाहन विभिन्न बैठने की व्यवस्था के साथ आएगा और मौजूदा इनोवा क्रिस्टा की तुलना में ज्यादा इंटीरियर स्पेस की पेशकश करेगा। 
विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022 - फोटो : Toyota
इंजन की बात करें तो आने वाली इनोवा हाइक्रॉस नई अर्बन क्रूजर हाइराइडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में दी जाने वाली टोयोटा की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। इसमें मिलने वाला इंजन Hyryder की तरह ही पेट्रोल-हाइब्रिड होगा।

हालांकि, Hyryder के 1.5-लीटर यूनिट के उलट, Innova Hycross में 2.0-लीटर हाइब्रिड इंजन मिलेगा। इंजन के स्पेसिफिकेशंस का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि यह मौजूदा बिकने वाली इनोवा क्रिस्टा की तरह ही बेस्ट-इन-क्लास होगा। नई Toyota Innova Hycross मौजूदा-जेनरेशन एमपीवी के समान एक वैश्विक मॉडल होगी और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी बिक्री की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें