Toyota (टोयोटा) की बहुप्रतीक्षित Hyryder एसयूवी 1 जुलाई, 2022 को भारत में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी। आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले, आगामी एसयूवी का फ्रंट लुक ऑनलाइन लीक हो गई है।
Toyota (टोयोटा) की बहुप्रतीक्षित Hyryder एसयूवी 1 जुलाई, 2022 को भारत में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी। आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले, आगामी एसयूवी का फ्रंट लुक ऑनलाइन लीक हो गया है। Toyota Hyryder एसयूवी की आधिकारिक टीवी कमर्शियल शूट के दौरान इसकी तस्वीर लीक हो गई।
विज्ञापन
नई एसयूवी का नाम टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर होगा। टोयोटा और सुजुकी संयुक्त रूप से भारतीय बाजार के लिए दो नई एसयूवी - कोडनेम Toyota D22 (टोयोटा डी22) और Maruti YFG (मारुति वाईएफजी) विकसित कर रहे हैं। दोनों मॉडल में एक जैसा प्लेटफॉर्म, प्रॉडक्शन लाइन और कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। Toyota Hyryder भारत में Suzuki-Toyota पार्टनरशिप के तहत बिकने वाला तीसरा उत्पाद होगा। टोयोटा फिलहाल ग्लैंजा (बलेनो का रिबैज वर्जन) और अर्बन क्रूजर (ब्रेजा का रिबैज वर्जन) बेच रही है।
लेकिन खास बात यह है कि दोनों नई एसयूवी एक दूसरे से बिल्कुल अलग दिखेंगी और दोनों का स्टाइल और लुक अनोखा होगा। सुजुकी और टोयोटा ह्यूंदै और किआ की रणनीति को अपना रहे हैं। जो क्रेटा और सेल्टोस को एक जैसे इंजन और पार्ट्स का इस्तेमाल कर बनाती है और लेकिन अलग-अलग डिजाइन और इंटीरियर के साथ इनकी बिक्री करती है।
विज्ञापन
कैसा है डिजाइन
Hyryder की स्पाई तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, जिसे बाद में टीम-बीएचपी सदस्य बांधव ने साझा किया था। इस एसयूवी को भारतीय सड़कों पर पहले भी कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है। हालांकि, यह पहली बार है जब इस एसयूवी को पूरी तरह से साफ-सुथरे रूप में देखा गया है। स्पॉट किया गया मॉडल लाइन वैरिएंट में सबसे ऊपर है, जिसमें डुअल-टोन पेंट स्कीम ब्लैक रूफ के साथ रेड कलर दिया गया है।
नई Toyota Hyryder के फ्रंट फेसिया में सिग्नेचर टोयोटा ग्रिल और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। शार्प एलईडी डीआरएल को टॉप पर रखा गया है। जबकि मेन हेडलाइट्स को नीचे रखा गया है और इसके चारों तरफ काले घेरे हैं। इसमें एक चौड़ी क्रोम स्ट्रिप दी गई है जो डीआरएल और सेंटर में टोयोटा के लोगो को जोड़ती है।
मारुति की एसयूवी से होगी अलग
स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि Maruti YFG मिड-साइज की एसयूवी का डिजाइन नई Toyota Hyryder से थोड़ा अलग नजर आएगा। मारुति के वर्जन में स्प्लिट हेडलैंप और एलईडी डीआरएल के साथ ए-क्रॉस इंस्पायर्ड फ्रंट डिजाइन होगा। फ्रंट ग्रिल भी कुछ-कुछ नई बलेनो और अर्टिगा के जैसा होगा।
Toyota Mid-Size SUV Spied
- फोटो : For Reference Only
इंजन डिटेल्स
खास बाजारों के लिए डिजाइन की गई Toyota Hyryder को ग्लोबल-स्पेक Yaris Cross Hybrid से लिए गए 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जा सकती है।
मोटर को बैटरी पैक और 59kWh इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा जाएगा। इसका कंबाइंड पावर आउटपुट लगभग 114bhp होगा। जहां पेट्रोल यूनिट 120Nm के आसपास टॉर्क देगी, वहीं इलेक्ट्रिक मोटर 141Nm टॉर्क देगी। यह एसयूवी हाइब्रिड और प्योर ईवी मोड दोनों पर चल सकती है।
कितना मिलेगा माइलेज
टोयोटा यारिस क्रॉस पर, हाइब्रिड पावरट्रेन 26 किमी प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देने का दावा करती है। नई टोयोटा एसयूवी को भी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।
नया प्लेटफॉर्म
Toyota Hyryder एसयूवी को कंपनी के TNGA प्लेटफॉर्म के बड़े स्तर पर स्थानीय वर्जन पर तैयार की जाएगी। इससे इसकी कीमतों को प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी। इसका उत्पानद बेंगलुरु के पास टोयोटा के बिदादी प्लांट में होगा।
नए फीचर्स
कंपनी को अपनी नई मिड-साइज एसयूवी में कनेक्टेड कार टेक, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सहित कई एडवांस्ड फीचर्स दे सकती है। ऐसी भी खबर है कि कंपनी नई टोयोटा एसयूवी को ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट के साथ पेश किया जा सकता है।
मुकाबला
टोयोटा नए मॉडल के नाम में पहले अर्बन क्रूजर का इस्तेमाल करेगी। Toyota Urban Cruiser Hyryder नाम से नया मॉडल Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), MG Astor (एमजी एस्टर), VW Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) और Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) जैसी कारों को टक्कर देगी।