फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle Sales In January: साल के पहले महीने में जमकर हुई वाहनों की बिक्री, जानें सेल्स में कितना हुआ इजाफा

Mon, 06 Feb 2023 04:28 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2023 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट में कंपनियों की बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया। किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री जनवरी 2023 में हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
Tata Car Showroom - फोटो : Tata Motors

जनवरी 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री बढ़ोतरी हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हम इस खबर में बता रहे हैं कि जनवरी महीने में कुल कितने वाहनों की बिक्री हुई।

विज्ञापन

जनवरी में हुई कितनी बिक्री

2 of 8
Maruti car Showroom - फोटो : Justdial
जनवरी 2023 में देशभर में कुल 1826669 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान दो पहिया वाहनों का रहा। जिसके बाद यात्री वाहन और तिपहिया वाहन, ट्रैक्टर और कर्मशियल वाहनों का योगदान रहा।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शन

3 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 की जनवरी के मुकाबले इस साल जनवरी महीने में 13.56 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2022 के दौरान देशभर में कुल 1608505 वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि साल 2023 की जनवरी में देशभर में कुल 1826669 वाहनों की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान

दो पहिया वाहनों का प्रदर्शन शानदार

4 of 8
Royal Enfield Bike - फोटो : Royal Enfield
जनवरी 2023 में दो पहिया वाहन कंपनियों ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी दो पहिया वाहन कंपनियों ने कुल 1265069 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि जनवरी 2022 के दौरान कंपिनयों ने कुल 1149351 यूनिट्स की बिक्री की थी। टॉप पांच कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्ड शामिल रहीं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री में 10.07 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

यात्री वाहन की बिक्री कैसी रही

5 of 8
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले 21.92 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जनवरी 2022 के दौरान 279050 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि इस साल जनवरी महीने में कुल 340220 यूनिट्स की बिक्री हुई है। टॉप पांच कंपनियों में मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा, महिंद्रा, किआ और टोयोटा जैसी कंपनियों ने जगह बनाई।

यह भी पढ़ें -  New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान
विज्ञापन

तीन पहिया वाहनों की बिक्री को मिली रफ्तार

6 of 8
Mahindra e-Alfa Cargo Electric Three Wheeler - फोटो : Mahindra
तिपहिया वाहनों की बिक्री को भी जनवरी में रफ्तार मिली। फाडा के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 के दौरान 58.59 फीसदी ग्रोथ के साथ कंपनियों ने कुल 65796 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि जनवरी 2022 के दौरान यह आंकड़ा 41487 यूनिट्स का था। टॉप कंपनियों में बजाज ऑटो, पियाजियो, वाईसी इलेक्ट्रिक, महिंद्रा और सायरा इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियां शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन

कर्मशियल वाहनों की बिक्री भी हुई तेज

7 of 8
Taxi Cab - फोटो : For Reference Only
देशभर में जनवरी महीने में कर्मशियल वाहनों की डिमांड भी रही। इस दौरान कंपनियों ने कुल 82428 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि जनवरी 2022 के दौरान यह संख्या 70853 थी। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मशियल वाहनों की बिक्री में कुल 16.34 फीसदी की ग्रोथ रही है। टॉप पांच कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लीलैंड, वीई कर्मशियल और मारुति सुजुकी शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन

किसानों ने भी खरीदे ट्रैक्टर

8 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जनवरी 2023 में किसानों ने भी ट्रैक्टर की खरीदारी की। इस दौरान कुल 73156 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि साल 2022 की जनवरी में कुल 67764 यूनिट ट्रैक्टर्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक 7.96 फीसदी की बढ़ोतरी ट्रैक्टर सेगमेंट में दर्ज की गई। टॉप कंपनियों में महिंद्रा, स्वराज, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स, टैफे और एस्कॉर्स्टस का नाम शामिल रहा।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें