फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sale In August: अगस्त में ऑटोमोबाइल बिक्री में आठ फीसदी बढ़ोतरी हुई, फाडा ने जारी किए आंकड़े

Tue, 05 Sep 2023 11:51 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगस्त महीने में भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक अगस्त महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Tata Car Showroom - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से अगस्त महीने में कुल वाहनों की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर करीब नौ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त महीने में कुल 18181647 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2022 के दौरान देशभर में कुल 1674162 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन


किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 315153 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अगस्त 2022 के दौरान यह संख्या 295842 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अगस्त 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1254444 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 99907 यूनिट्स का रहा। अगस्त में 73849 यूनिट्स ट्रैक्टर और 75294 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कितनी हुई बढ़ोतरी
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में करीब छह फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में करीब छह फीसदी से ज्यादा की बढ़त पिछले साल के मुकाबले देखने को मिली। कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब तीन फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें