फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Electric Cars: दूसरी तिमाही में इन इलेक्ट्रिक कारों की रही मांग, जानें कौन हुईं टॉप-5 में शामिल

Mon, 31 Jul 2023 10:58 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी तिमाही में किन इलेक्ट्रिक कारों की मांग रही। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors

देश में लगातार इलेक्ट्रिक कारों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। कई कंपनियों की ओर से नई इलेक्ट्रिक कारों को पेश भी किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि साल की दूसरी तिमाही में किस कंपनी की ओर से किस इलेक्ट्रिक कार की कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है।

विज्ञापन

2 of 6
Tata Nexon EV Max Dark Edition - फोटो : Tata Motors

कितनी हुई बिक्री
साल की दूसरी तिमाही में भी इलेक्ट्रिक कारों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान देशभर में करीब 26794 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। इसमें सात कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें शामिल रही हैं।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

टाटा की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की सबसे ज्यादा मांग रही। कंपनी की टियागो, नेक्सन और टिगोर इलेक्ट्रिक कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। टियागो की 10695 यूनिट्स, नेक्सन की 5072 यूनिट्स और टिगोर की 3257 यूनिट्स की बिक्री दूसरी तिमाही में हुई।
 

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की भी रही मांग
महिंद्रा की ओर से पेश की जाने वाली इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी की मांग रही। महिंद्रा एक्सयूवी 400 की बीती तिमाही में कुल 2234 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में इस एसयूवी ने अपनी पोजिशन नंबर-4 पर बनाई।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एमजी कॉमेट
ब्रिटिश कार निर्माता एमजी की ओर से कुछ समय पहले लॉन्च की गई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार को भी देश में काफी पसंद किया जा रहा है। बीती तिमाही के दौरान इस कार की कुल 1914 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके बाद कंपनी की एक और इलेक्ट्रिक गाड़ी जेडएस की 1747 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें - Mahindra Thar: पुरानी 4X4 थार के मुकाबले कैसी है नई 4x2 थार, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीवाईडी atto3 - फोटो : BYD India
अन्य का कैसा रहा प्रदर्शन
टॉप-5 इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी के अलावा सिट्रॉएन की ईसी3 की 576, ह्यूंदै की आयोनिक 5 की 449 यूनिट्स, बीवाईडी की एट्टो 3 की 412, किआ की ईवी6 की 279 और ह्यूंदै की कोना इलेक्ट्रिक की 159 यूनिट्स की बिक्री बीती तिमाही के दौरान हुई है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें