नए एक्टिवा 6G में इस बार काफी कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया कलर्स के साथ बॉडी ग्राफिक्स के होने की भी चर्चा है। इतना ही नहीं नए मॉडल में नए एलईडी हैडलैंप्स और टेल लैंप मिल सकते हैं साथ ही नए डिजाइन वाले LED DRL लैंप भी मिल सकते हैं।
होंडा नए एक्टिवा 6G में पहले से बेहतर 110cc का इंजन लगाएगी जोकि फ्यूल इंजेक्शन टेकनॉलजी से लैस हो सकता है। इतना ही नहीं इसमें आइडल स्टॉप सिस्टम दिया जा जाता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो इस समय हीरो मोटोकॉर्प अपने मॉडल्स में इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से रेड लाइट पर स्कूटर रुकेगा या कही भी आप इसे कुछ देर के लिए रोकेंगे तो इसका इंजन कुछ सेकंड्स के बाद अपने आप बंद हो जायेगा। दरअसल यह सिस्टम फ्यूल सेविंग का काम करता है।
सोर्स के मुताबिक होंडा भी नए एक्टिवा 6G में कई एडवांस्ड फीचर्स को जोड़ सकती है। यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर से भी लैस हो सकता है। फिलहाल यह खूबी TVS Ntorq 125 में देखने को मिलती है। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर की मदद से कॉल अलर्ट, टर्न बाई टर्न नेविगेशन जैसे बढ़िया फीचर्स को इस्तेमाल किया जा सकेगा।
बेहतर ब्रेकिंग के लिए नए एक्टिवा 6G में डिस्क ब्रेक का भी विकल्प दे मिल सकता है जोकि इसके टॉप वर्जन में होगा। इसके अलावा नए मॉडल में कॉम्बी ब्रैकिंग सिस्टम की सुविधा तो स्टैण्डर्ड ही रहेगी।
वैसे तो होंडा ने एक्टिवा में कई बार छोटे-मोटे बदलाव किये हैं लेकिन आज तक इसे सस्पेंशन में कोई क्रांतिकारी बदलाव नहीं हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार नए एक्टिवा 6G टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए जा सकते हैं। क्योकिं खराब रास्तों पर ये बेहतर परफॉर्म करते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नया मॉडल इस साल के अंत तक लांच किया जा सकता है।