फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Two Wheeler Toll: क्या दोपहिया वाहनों से भी टोल वसूलेगी सरकार? नितिन गडकरी ने बताई सच्चाई

Thu, 26 Jun 2025 03:40 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Two Wheeler Toll: नितिन गडकरी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, "कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी।"
विज्ञापन
टोल टैक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरें वायरल होने लगीं। हालाकिं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर सफाई देते हुए इन खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि ये खबरें भ्रामक हैं और पूरी तरह से गलत हैं।
विज्ञापन

 

नितिन गडकरी ने किया खंडन
नितिन गडकरी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, "कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी। सनसनी पैदा करने के लिए सत्यता की जांच किए बिना भ्रामक खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।" 

NHAI ने भी खबरों को बताया भ्रामक
वहीं, इन खबरों को लेकर NHAI ने भी एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है। NHAI ने कहा, "मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है। एनएचएआई यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।"
विज्ञापन


दोपहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल
वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा था कि NHAI 15 जुलाई, 2025 से सभी नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की योजना बना रही है। बता दें कि अब तक दोपहिया वाहनों को नेशनल हाईवे पर टोल मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें