फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: हाफ क्लच में बाइक चलाने के क्या हैं नुकसान, क्या गियर बदलते समय पूरा क्लच दबाना चाहिए, जानिए टिप्स

Thu, 26 Jun 2025 01:03 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bike Clutch Pressing Tips: बाइक चलाते क्लच को इस्तेमाल करने का तरीका आपकी बाइक की परफॉर्मेंस और इंजन की उम्र को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। अगर आप भी क्लच को आधा दबाकर ज्यादा देर तक राइड करते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि कल्च प्रेस करने का सही तरीका क्या है।
विज्ञापन
जानिए हाफ क्लच के नुकसान - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक चलाने वालों के लिए गियर बदलने की प्रक्रिया बेहद जरूरी होती है। बिना गियर बदले बाइक स्पीड से आगे नहीं बढ़ेगी। लेकिन कई राइडर्स इस दौरान क्लच का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते। खासकर, गियर बदलते वक्त क्लच को पूरी तरह दबाना चाहिए या आधा, इसको लेकर अक्सर कई राइडर्स गलतियां करते हैं। यह तकनीकी फैसला बाइक की परफॉर्मेंस और उसके पुर्जों की लाइफ को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन


क्लच क्यों होता है जरूरी
क्लच का काम इस्तेमाल इंजन और गियरबॉक्स के बीच कनेक्शन को ब्रेक करने का होता है। बाइक चलाते समय आप क्लच दबाकर गियर बदलते हैं, क्योंकि बिना क्लच दबाए इंजन का कनेक्शन गियरबॉक्स से ब्रेक नहीं होगा और आप क्लच नहीं बदल पाएंगे। क्लच प्रेस करने से गियर शिफ्टिंग स्मूद हो जाती है।

पूरा क्लच दबाने का तरीका क्यों है बेहतर
गियर बदलते समय यदि आप क्लच को पूरी तरह से दबाते हैं, तो इंजन और गियरबॉक्स के बीच पूरी तरह से संपर्क कट जाता है। इससे न सिर्फ गियर सॉफ्टली शिफ्ट होते हैं, बल्कि इंजन पर भी अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। इसके साथ ही, क्लच प्लेट्स पर घर्षण कम होता है, जिससे वह काफी लंबे समय तक चलते हैं और बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है।
विज्ञापन


हाफ क्लच से घिस सकते हैं क्लच प्लेट
ट्रैफिक में अक्सर बाइक की स्पीड कम होती है। ऐसे में बाइक को लगातार आगे बढ़ाते रहने के लिए आपको क्लच को बिना पूरा छोड़े धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहना पड़ता है। अगर आप ट्रैफिक में फंसे हो तो हाफ क्लच में बाइक चलाने से कोई समस्या नहीं आएगी। लेकिन जब बाइक अधिक स्पीड में हो तो ऐसा करने से क्लच प्लेट जल सकते हैं। बता दें कि सभी आजकल सभी तरह की बाइक्स वेट क्लच प्लेट के साथ आती हैं, जो जल्दी बर्न नहीं होती। हालांकि, अगर आपकी आदत हाफ क्लच में बाइक चलाने की है तो इससे क्लच प्लेट जल्दी घिस सकते हैं।

हाफ क्लच दबाने से क्लच प्लेट जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाते हैं और उनकी ग्रिपिंग क्षमता को नुकसान पहुंचाता है। इसके चलते इंजन और गियरबॉक्स के बीच तालमेल गड़बड़ा जाता है, जो लंबे समय में बड़ी खराबी और कम माइलेज का कारण बन सकता है।

सही तरीका क्या है
एक्सपर्ट्स की मानें तो बाइक का गियर बदलते वक्त हमेशा क्लच को पूरी तरह दबाना चाहिए। यह आदत इंजन, गियरबॉक्स और क्लच तीनों की उम्र बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही, राइडिंग का एक्सपीरिएंस भी बेहतर बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें