फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Driving Tips: बारिश में टेंशन फ्री होकर चलाएं कार, बस इन 5 टिप्स को न करें नजरअंदाज

Wed, 03 Jul 2024 05:36 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बारिश के दौरान अपनी  कार से अक्सर बाहर जाते हैं तो सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इस आर्टिकल में जानिए किस तरह से चिंता मुक्त होकर कार चला सकते हैं। जानिए डिटेल। 
 
विज्ञापन
Car Driving Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की बारिश में अक्सर सड़कों पर पानी का जलजमाव हो जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर आप बरसात के मौसम में बिना किसी चिंता के कार चलाना चाहते हैं तो इस खबर से आपको काफी फायदा हो सकता है। इस खबर में दी गई जानकारी से आप आसानी से मानसून का मजा ले सकते हैं। चलिए आगे जानते है कि किन बातों का ध्यान रखना है। 

विज्ञापन

रास्ते की रखें अपडेट

अगर बारिश के मौसम में अपनी कार के साथ बाहर निकल रहे हैं तो पहले से ही रास्ते की जानकारी हासिल कर लें। साथ ही रास्तों की अपडेट भी लेते रहें। ऐसा करने से जलभराव वाली जगहों पर जाने से बच जाएंगे। इसके अलावा कार को भी कोई नुकसान नहीं होगा। 

कार को हो सकता है नुकसान

अगर बरसात के दौरान आपको पहले से ही पता चल गया है कि किन रास्तों पर पानी भरा हुआ है तो कोशिश करें कि उन रास्तों पर न जाना पड़ें। दरअसल, पानी से भरे हुए रास्तों पर जाने से कार के इंजन में पानी जा सकता है। ऐसा करने से कार पर मोटा खर्चा करना पड़ सकता है। यहां पर एक और बात है कि पानी से भरे हुए रास्तों पर नहीं जाएंगे तो किसी अन्य रास्तों पर जाने से फ्यूल ज्यादा खर्च हो सकता है। मगर कार को नुकसान होने से बच जाएगा। 

जोखिम उठाने से बचें

बीते कुछ सालों में दिल्ली जैसे शहर में कई वाहन गहरे पानी में डूब गए। इसमें कुछ लोगों की जान भी चली गई। ऐसे में अगर रास्ते पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है तो भूलकर भी कार को वहां से निकालने की कोशिश न करें। अगर एक बार कार पानी में फंस गई तो फिर कार का इंजन खराब हो सकता है। साथ ही कार को बाद में ठीक कराने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। 

साथ रखें खाना-पीना

मानसून के दौरान अगर लंबे सफर पर जा रहे हैं तो अपने साथ कुछ खाने-पीने का सामान साथ रखें। ऐसा करने से सफर के दौरान अगर भूख लगेगी तो किसी तरह की परेशानी न होगी। हालांकि, कोशिश करें कि खाने-पानी के लिए कुछ हल्का समान ही साथ रखें। 
विज्ञापन

जरूर करवाएं नियमित सर्विस

अधिकतर लोग मानसून के दौरान गाड़ी की सर्विस नहीं कराते हैं, मगर ऐसा करना गलत साबित हो सकता है।  दरअसल, मानसून में भी कार को नियमित जांच के लिए किसी अच्छे सर्विस सेंटर पर लेकर जाएं और कार की किसी भी छोटी-मोटी दिक्कत को सही समय पर ठीक कराएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें