फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Cars: पुरानी इलेक्ट्रिक कार घर लाने से पहले इन बातों को रखें याद, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी

Wed, 10 Jul 2024 07:03 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पुरानी इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का खास ख्याल रखना होगा। अगर आप इन टिप्स का ध्यान रखेंगे तो आपको बाद में कभी भी परेशानी नहीं होगी। जानिए क्या है कुछ अहम डिटेल। 
विज्ञापन
Electric Cars - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके पास पेट्रोल या डीजल कार है तो फ्यूल के आसमानी दाम आपको परेशान करते होंगे। भारतीय कार बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों का जलवा बढ़ रहा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि अब लोगों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। इसके अलावा भारत सरकार और कई वाहन निर्माता भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सरकार और वाहन निर्माता ईवी वाहनों के लिए अलग-अलग तरह से सब्सिडी का भी लाभ दे रहे हैं। 

विज्ञापन

मगर इसके बाद भी फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत काफी अधिक है, ऐसे में हर कोई नए इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने में सक्षम नहीं हो पाता है। मगर हम यहां पर आपकी मदद कर सकते हैं। बाजार में कई पुराने इलेक्ट्रिक वाहन हैं, जिन्हें खरीदा जा सकता है। हालांकि, पुराने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा, चलिए पढ़ते हैं इसकी जानकारी। 

बजट का निर्धारण

सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले बजट निर्धारण काफी जरूरी है। नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत के मुकाबले पुरानी इलेक्ट्रिक कार का दाम कम ही रहेगा। ऐसे में अगर आप पहले से ही अपना बजट बनाकर चलेंगे तो आपको किसी एक कार का चुनाव करने में परेशानी नहीं आएगी। वहीं, सामने वाला व्यक्ति भी आपको जानबूझकर ज्यादा कीमत में पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा। 

क्या है कार खरीदने का मकसद

पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो पहले यह निर्धारित करें कि आप किस मकसद के साथ पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हैं। अगर आप अक्सर लंबे सफर पर जाते हैं तो फिर पुरानी इलेक्ट्रिक कार को घर लाते वक्त इस बात का ध्यान रखें। वहीं, अगर आप शहरों में सफर के लिए ईवी कार लेने की सोच रहे हैं तो उस हिसाब से कार की रेंज निर्धारित करें, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो। 

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी

देश में बीते पांच सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार अच्छी गति से आगे बढ़ा है। इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह से बैटरी पर निर्भर करती है। अगर आप पुरानी इलेक्ट्रिक कार घर लाने की सोच रहे हैं तो आपको गाड़ी की बैटरी पर खास ध्यान देना होगा। दरअसल, इलेक्ट्रिक कार अगर 3 साल से अधिक पुरानी है तो बैटरी की क्षमता कम हो सकती है। इसका सीधा असर कार की रेंज पर पड़ेगा, ऐसे में रेंज घट जाएगी। 

वारंटी और सर्विस की जानकारी चेक करें

अगर आप पुरानी इलेक्ट्रिक कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार इलेक्ट्रिक कार की वारंटी कितनी बाकी है और कितना समय निकल गया। इसकी जांच जरूर करें, ताकि बाद में किसी भी उपकरण में खराबी आने पर आसानी से उसे ठीक कराया जा सकें। इसके साथ ही कार की कितनी बार सर्विस हुई है, इसकी भी सही जानकारी मांगे, ताकि पहले हुई कोई भी दिक्कत सही समय पर सामने आ सकें। दरअसल, सर्विस इतिहास से कार की पुरानी परेशानी सामने आ जाती है। 
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव जरूर लें

पुरानी इलेक्ट्रिक कार को सही से जांचने के लिए उसकी टेस्ट ड्राइव ली जा सकती है। पुरानी कार की टेस्ट ड्राइव लेने से कई सारी चीजों की जानकारी मिल सकती है। अगर सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार की इलेक्ट्रिक मोटर या फिर बैटरी में किसी तरह की परेशानी होगी तो वो आसानी से सामने आ जाएगी। इसके अलावा गाड़ी के टायर और इंटीरियर की भी सही से जांच करें, ताकि बाद में कोई पछतावा न हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें