फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Real-Time Traffic Assistance: जाम में फंसे हैं? जल्द ही इस शहर में आपको मिलेगा रियल-टाइम ट्रैफिक असिस्टेंस

Sat, 27 Jul 2024 09:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप ट्रैफिक जाम में फंस गए है? या सड़क पर पेड़ गिरने जाने से आपका रास्ता बाधित हो गया है? जल्द ही चंडीगढ़ में आप ट्रैफिक पुलिस से रियल टाइम में मदद हासिल कर सकेंगे। जानें क्या है ट्रैफिक पुलिस की पूरी प्लानिंग। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप ट्रैफिक जाम में फंस गए है? या सड़क पर पेड़ गिरने जाने से आपका रास्ता बाधित हो गया है? जल्द ही चंडीगढ़ में यात्रा करते समय आप सीधे पुलिस कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के केंद्रीय सर्वर पर ट्रैफिक संबंधी समस्याओं की सूचना दे सकेंगे। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस से रियल टाइम में मदद भी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस एक सॉफ्टवेयर विकसित कर रही है। जिसके जरिए यात्री हेल्पलाइन नंबर या गेटवे के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में मदद के लिए अनुरोध कर सकते हैं। जैसे कि डायवर्जन रूट, दुर्घटनाएं, जलभराव आदि।

निरंतर निगरानी और कमांड सेंटर को ऑटोमैटिक अलर्ट
सॉफ्टवेयर सभी जंक्शन, ट्रैफिक स्थितियों और ड्यूटी पर सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लाइव स्थानों की भी लगातार निगरानी करेगा। ट्रैफिक जाम की स्थिति में, कंट्रोल रूम को ऑटोमैटिक तरीके से एक अलर्ट भेजा जाएगा। जिससे नजदीकी ट्रैफिक पुलिस को घटनास्थल पर भेजा जा सकेगा। इसका समर्थन करने के लिए, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए टैबलेट खरीदे गए हैं। जिससे उन्हें रियल टाइम में अलर्ट मिल सकेगा और वे ट्रैफिक समस्याओं पर तेजी से प्रतिक्रिया कर पाएंगे। इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी सीधे अपने टैबलेट से ई-चालान जारी कर सकेंगे।

चंडीगढ़ में 114 वर्ग किमी के क्षेत्र के लिए 105 ट्रैफिक जंक्शन और 1,500 ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुमेर प्रताप सिंह ने कहा, "इस परियोजना का मकसद शहर में ट्रैफिक जाम को सुव्यवस्थित करना है। हम इस समय शुरुआती चरण में हैं। क्योंकि सॉफ्टवेयर को सभी ट्रैफिक जंक्शन पर व्यापक इंटीग्रेशन के लिए विकसित किया जा रहा है।" 
विज्ञापन

'गूगल के साथ सहयोग'
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए गूगल के साथ भी सहयोग कर रही है। गूगल पूरे शहर में ट्रैफिक जाम के बारे में रियल टाइम में अपडेट देगा। जिसे नए सॉफ्टवेयर सिस्टम में इंटीग्रेट किया जाएगा। ड्राइविंग रुझानों को ट्रैक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फायदा उठाकर, गूगल ट्रैफिक पुलिस को रिवाइज्ड डेली ट्रैफिक प्लान देगा। इसके अलावा, गूगल पूरे शहर में सड़क बंद होने की रियल टाइम जानकारी देगा। जिससे यात्रियों को सड़क पर किसी भी तरह के व्यवधान के बारे में सूचित रहने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें