BMW 6 Series Gran Turismo M Sport Signature
- फोटो : BMW
जर्मन ऑटो दिग्गज BMW (बीएमडब्ल्यू) ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय 6 Series Grand Turismo (6 सीरीज ग्रैंड टूरिज्मो) का एक नया एडिशन लॉन्च किया है। 2023 6 सीरीज एम स्पोर्ट सिग्नेचर 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ पहले से ही बिक्री पर मौजूद अन्य वैरिएंट की तुलना में नई फीचर्स के साथ आता है। लग्जरी सेगमेंट में यह Audi A6 (ऑडी ए6) और Mercedes Benz E Class (मर्सिडीज बेंज ई क्लास) को टक्कर देगी।
इंजन पावर और स्पीड
बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज ग्रैंड टूरिज्मो का नया एम स्पोर्ट सिग्नेचर वैरिएंट सिर्फ एक इंजन विकल्प के साथ आएगा, जो 2.0-लीटर 4-सिलेंडर यूनिट है। स्टैंडर्ड एम स्पोर्ट वैरिएंट की तरह इसमें कोई डीजल ऑप्शन नहीं है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ आता है और 255 बीएचपी का अधिकतम पावर और 400 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बीएमडब्ल्यू का कहना है कि 630i एम स्पोर्ट सिग्नेचर सिर्फ 6.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
5 ड्राइव मोड
बीएमडब्ल्यू फीचर्स के तौर पर पैडल शिफ्टर्स, क्रूज कंट्रोल और एडेप्टिव सस्पेंशन की पेशकश कर रही है। 630i M स्पोर्ट सिग्नेचर 5 ड्राइव मोड - कम्फर्ट, कम्फर्ट, स्पोर्ट, इको प्रो और एडेप्टिव के साथ आती है।
BMW 6 Series Gran Turismo M Sport Signature
- फोटो : BMW
फीचर्स
कार का डिजाइन काफी हद तक अन्य एम स्पोर्ट वैरिएंट के जैसा ही है। जर्मन कार निर्माता ने अपने 12.3-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, सॉफ्ट-क्लोजिंग दरवाजे और रिमोट पार्किंग असिस्ट के लिए जेस्चर कंट्रोल जैसे नए फीचर्स दिए हैं। रिमोट पार्किंग असिस्ट ऐसा फीचर है जिसके जरिए कोई भी चाबी फॉब दिए कंट्रोल का इस्तेमाल कर दूर बैठे हुए ही कार को पार्क कर सकता है या बाहर निकाल सकता है। कार में पीछे के यात्रियों के लिए दो 10.2 इंच की इंटरटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 16-स्पीकर हार्मन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, रिवर्स कैमरा और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स भी हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो एम स्पोर्ट सिग्नेचर में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट और रन-फ्लैट टायर शामिल हैं।