बीमा क्षेत्र के नियामक भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने चालू वित्त वर्ष के लिए कार्स और टू-व्हीलर्स गाड़ियों के थर्ड पार्टी प्रीमियम में व्यापक वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव किया है। रेगुलेटर ने कहा है कि टू व्हीलर, ट्रक और कार का थर्ड पार्टी प्रीमियम बढ़ा दिया जाए।