फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Launch In September: फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च होने को तैयार ये सात कार, जानें डिटेल

Fri, 01 Sep 2023 11:40 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कार बाजार में लगातार नई कारों को लॉन्च किया जा रहा है। सितंबर महीने में भी कई कारों और एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। ये कौन सी कारें हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda

फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले इस महीने में भारतीय बाजार में कई नई कारें और एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सितंबर महीने में किस कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस तरह की गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 8
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda

होंडा एलीवेट
होंडा की ओर से चार सितंबर को भारतीय बाजार में नई एसयूवी एलीवेट को लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी को कंपनी की ओर से जून महीने में पेश किया गया था। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आने वाली इस नई एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट, ह्यूंदै क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर जैसी पांच सीटों वाली एसयूवी से होगा।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

विज्ञापन

3 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

वोल्वो सी40 रिचार्ज
वोल्वो की ओर से भी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर सी40 रिचार्ज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को चार सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में करीब 530 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

4 of 8
BMW 2 Series - फोटो : BMW

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज एम परफॉर्मेंस
बीएमडब्ल्यू की ओर से भी 2 सीरीज एम परफॉर्मेंस को सात सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसे सिर्फ ब्लैक सफायर कलर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं इसकी ग्रिल और गियर सिलेक्टर जैसे कुछ पार्ट्स को सिल्वर फिनिश में रखा जाएगा। कंपनी की ओर से इसमें दो लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

विज्ञापन

5 of 8
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट
टाटा की ओर से नेक्सन एसयूवी के फेसलिफ्ट को भी सितंबर महीने में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेक्सन फेसलिफ्ट को 14 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा नेक्सन के मुकाबले में इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव होंगे, जिसमें फ्रंट लाइट्स, बंपर के साथ ही रियर में बंपर और टेल लाइट्स को भी नया लुक दिया जाएगा। इसके अलावा फेसलिफ्ट वर्जन में कई महत्वपूर्ण बदलाव इंटीरियर में भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

विज्ञापन

6 of 8
Mercedes-AMG EQE Electric Car - फोटो : Mercedes Benz

मर्सिडीज ईक्यूई एसयूवी
मर्सिडीज की ओर से भी इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर नई गाड़ी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 15 सितंबर को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लाया जाएगा। ईक्यूई नाम की इलेक्ट्रिक एसयूवी में भी करीब 600 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Mahindra Thar: पुरानी 4X4 थार के मुकाबले कैसी है नई 4x2 थार, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

विज्ञापन

7 of 8
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra

महिंद्रा बोलेरो नियो मैक्स
महिंद्रा की ओर से भी बोलेरो नियो के मैक्स वर्जन को सितंबर महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को सितंबर के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसमें सात और नौ सीटों का विकल्प मिल सकता है। साथ ही इसमें 2.2 लीटर का इंजन दिया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

विज्ञापन

8 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
लेक्सस एलएम
लेक्सस की ओर से एलएम नाम से लग्जरी एमपीवी को भी सितंबर महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस एमपीवी के लिए बुकिंग को शुरु कर दिया है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इसे भी जल्द लाया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है, जिनमें 48 इंच की स्क्रीन, 23 स्पीकर, चार और सात सीटों के विकल्प शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें