फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Vehicles: भारतीय सेना उपयोग करती है ये बेहतरीन कारें, मारुति से टाटा तक हैं शामिल

Tue, 15 Aug 2023 09:46 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब भी हम सेना के बारे में बात करते हैं तो सिर्फ सेना के टैंक, ट्रक जैसे वाहनों की चर्चा होती है। लेकिन सेना की ओर से और किस तरह के वाहनों का उपयोग होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Mahindra Scorpio for Indian Army - फोटो : Twitter/MahindraScorpio

भारत की सेना भले ही टैंक और ट्रक जैसे बड़े वाहनों का उपयोग करती है। लेकिन सेना में आम कारों और एसयूवी का उपयोग भी किया जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसे ही वाहनों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें सेना बड़े स्तर पर उपयोग में लाती है।

विज्ञापन

2 of 6
Maruti Gypsy Indian Army - फोटो : सांकेतिक
मारुति जिप्सी
देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मारुति की कारों को भी सेना उपयोग करती है। कंपनी की जिप्सी को साल 1991 से ही सेना अपने उपयोग में ला रही है। यह एसयूवी अपनी बेहतरीन हैंडलिंग और क्षमता के कारण सेना की पसंदीदा एसयूवी में शामिल हो गई थी। देश में प्रदूषण को लेकर बने नए नियमों के कारण अब कंपनी की ओर से इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा सफारी स्टॉर्म
टाटा की सफारी स्टॉर्म को भी सेना की ओर से उपयोग में लाया जाता है। सेना ने साल 2016 में इस एसयूवी को कई तरह से टेस्ट करने के बाद सेना में शामिल किया था। कंपनी की ओर से सेना के लिए इस एसयूवी में कई तरह के बदलाव किए गए थे। जिनमें इंजन में भी बदलाव शामिल था। सेना की ओर से बड़े स्तर पर इस एसयूवी का उपयोग किया गया था। हालांकि अब इस एसयूवी का प्रोडक्शन भी बंद किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा सूमो
टाटा की एक और बेहतरीन गाड़ी सूमो को भी सेना उपयोग में लाती है। इसका ज्यादातर मेडिकल वाहन के तौर पर उपयोग किया जाता है। सूमो को फोर व्हील ड्राइव के कारण दुर्गम इलाकों में भी मेडिकल सहायता के लिए उपयोग में लाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra Scorpio Indian Army - फोटो : Social Media
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा की स्कॉर्पियो आम ग्राहकों की ही नहीं बल्कि सेना की भी पसंदीदा एसयूवी है। हाल में ही सेना ने इस एसयूवी के लिए कंपनी को बड़ा ऑर्डर दिया था। इसकी 1850 यूनिट्स के लिए सेना ने ऑर्डर किया था। जिसके बाद कंपनी की ओर से स्कॉर्पियो क्लासिक की पहली खेप को सेना को दिया गया था।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टोयोटा हिलक्स
कुछ समय पहले ही सेना की नॉर्दन कमांड ने टोयोटा हिलक्स को अपने बेड़े में शामिल किया है। सेना की ओर से इसका उपयोग माउंटेन ऑफ रोड व्हीकल के तौर पर किया जाएगा। कंपनी की ओर से सेना की जरूरतों के मुताबिक इसमें बदलाव किए गए हैं। हालांकि यह एसयूवी एक बेहतरीन एसयूवी के तौर पर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाती है।

यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें