सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के आंकड़े।
- फोटो : अमर उजाला
टाटा नेक्सन ने मारी बाजी
सितंबर 2025 की तरह अक्तूबर 2025 में भी टाटा नेक्सन ने बाजी मारी। इस बार कंपनी ने 22,083 यूनिट्स की ब्रिकी के साथ चार्ट में शीर्ष स्थान पर रही। नवरात्रि और दीपावली सीजन के दौरान टाटा मोटर्स की रिकॉर्ड बिक्री में नेक्सन का अहम योगदान रहा।
मारुति डिजायर और अर्टिगा की शानदार ग्रोथ
दूसरे स्थान पर रही मारुति डिजायर रही, जिसकी अक्तूबर 2025 में 20,791 यूनिट्स बिकीं। इसकी मासिक बिक्री में 4 प्रतिशत और वार्षिक आधार पर 64 प्रतिशत की तेज उछाल आई। तीसरे नंबर पर मारुति अर्टिगा, जिसने 20,087 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसकी मासिक बिक्री में 66 प्रतिशत और वार्षिक वृद्धि में सात प्रतिशत का सुधार हुआ है।
वैगन आर, क्रेटा और स्कॉर्पियो का प्रदर्शन
मारुति वैगन आर ने 18,970 यूनिट्स की बिक्री के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें मासिक तौर पर 23 प्रतिशत और सलाना 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं, ह्यूंदै क्रेटा की बिक्री में थोड़ी गिरावट रही। इसकी 18,381 यूनिट्स बिकीं, जो मासिक रूप से तीन प्रतिशत थीं, लेकिन सालाना पांच प्रतिशत अधिक। महिंद्रा स्कॉर्पियो (क्लासिक और एन दोनों) ने 17,880 यूनिट्स बेचीं। मासिक बिक्री में तीन प्रतिशत की गिरावट, लेकिन वार्षिक 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।
मारुति फ्रॉन्क्स, बलेनो और पंच की स्थिर पकड़
मारुति स्विफ्ट, बोलेरो और नई विक्टोरिस ने भी बढ़ाई चमक
मारुति स्विफ्ट ने 15,000 यूनिट्स के आंकड़े को पार किया, हालांकि सालाना बिक्री में 11 प्रतिशत गिरावट रही। महिंद्रा बोलेरो सीरीज (बोलेरो, बोलेरो नियो, बोलेरो नियो प्लस) ने 14,343 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 422 प्रतिशत मासिक और 46 प्रतिशत वार्षिक ग्रोथ देखी गई। जो सबसे तेज रही। मारुति विक्टोरिस जो नई कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसने लगभग 13,500 यूनिट्स की बिक्री कर सबका ध्यान खींचा। इसकी मासिक बिक्री में 217 प्रतिशत उछाल दर्ज किया गया।
त्योहारी सीजन और जीएसटी कटौती बनी मुख्य वजह
विशेषज्ञों का मानना है कि अक्तूबर में दीपावली और जीएसटी दरों में कमी ने उपभोक्ता भावना को मजबूत किया। लोगों ने नई कार खरीदने को शुभ अवसर माना और सेल्स रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऑटो उद्योग का मानना है कि अगर यह रफ्तार नवंबर और दिसंबर में जारी रही, तो वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़े उम्मीद से कहीं बेहतर होंगे।