भारत में ज्यादातर लोग ऑफिस आने-जाने के साथ ही अन्य कामों के लिए बाइक्स को पसंद करते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनसे एक लीटर पेट्रोल में 70 या उससे ज्यादा का एवरेज मिलता है। साथ ही इन बाइक्स की कीमत की जानकारी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवीएस स्पोर्ट
टीवीएस की स्पोर्ट बाइक 110 सीसी बाइक सेगमेंट में आती है। इस बाइक में 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा होता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और जानकारी के मुताबिक इस बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 80 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत 59431 रुपये से शुरु हो जाती है।
बजाज सीटीएक्स
बजाज की ओर से सीटीएक्स बाइक को ऑफर किया जाता है। इस बाइक में 115.45 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जिससे बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 80 से 85 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत 69216 रुपये से शुरु होती है।
हीरो मोटोकॉर्प एचएफ100
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एचएफ 100 बाइक को ऑफर किया जाता है। इस बाइक की कीमत 57012 रुपये है। इसमें 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जिससे बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
होंडा शाइन 100
होंडा की शाइन को 100 सीसी सेगमेंट में भी ऑफर किया जाता है। इस बाइक में कंपनी की ओर से 98.98 सीसी के सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन के साथ बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत 64900 रुपये है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस
हीरो की ओर से एक और बाइक स्प्लेंडर प्लस को भी ऑफर किया जाता है। इस बाइक में कंपनी की ओर से 97.2 सीसी का इंजन मिलता है। जिससे इस बाइक को करीब 70 से 80 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत 74491 रुपये से शुरू हो जाती है।