फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर को है आम बजट से बड़ी उम्मीदें, जानें दिग्गजों ने क्या कहा

Tue, 31 Jan 2023 04:42 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक फरवरी को देश का आम बजट पेश होना है। ऐसे में ऑटोमोबाइल सेक्टर की सरकार से क्या उम्मीदें हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

देश का आम बजट एक फरवरी को पेश होना है। अन्य सेक्टर्स की तरह ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी सरकार से काफी उम्मीदें हैं। कई कंपनियों के दिग्गज सरकार से इस बजट में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए क्या उम्मीद कर रहे हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

बजट से क्या है आशा

2 of 5
Union Budget 2023-24 - फोटो : Istock
ऑटोमोबाइल सेक्टर को आम बजट से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। कई कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों और बाजार के जानकारों ने सरकार से इस बजट में ऑटो सेक्टर के लिए कुछ खास उम्मीदें लगाई हैं।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन

जेके टायर

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जेके टायर के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन रघुपति सिंघानिया को बजट से काफी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कोविड के समय से ही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर काफी ज्यादा नेगेटिव असर हुआ है। जिससे इंडस्ट्री अभी तक उबर नहीं पाई है। लेकिन भविष्य में अर्थव्यवस्था के काफी मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं जो कि अच्छी बात है। उन्होंने इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए मौजूदा टैक्स सिस्टम को और बेहतर बनाने के साथ ही जीएसटी को कम करने की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

टोयोटा की क्या उम्मीदें

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टोयोटा किर्लोस्कर की ओर से बजट को लेकर कई उम्मीदें हैं। कंपनी की ओर से कहा गया कि पिछले साल के प्रगतिशील बजट और विभिन्न सरकारी हस्तक्षेपों के आधार पर, ऑटो उद्योग ने एक स्वस्थ विकास देखा। आने वाले बजट में, मैक्रो-इकोनॉमिक परिदृश्य को देखते हुए, हमारी उम्मीद है कि सरकार ग्रोथ ओरिएंटेशन को बरकरार रखेगी। इसके अलावा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए निरंतर आर्थिक सुधार और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ-साथ बढ़ती ब्याज दरों पर नियंत्रण रखना अच्छी मांग को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

सरकार ग्रीन और पर्यावरण के लिए ज्यादा अनुकूल प्रौद्योगिकियों की दिशा में आत्मनिर्भरता पर भी ज्यादा जोर दे रही है। इसके लिए, फॉसिल फ्यूल और कार्बन उत्सर्जन में कमी के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कई ग्रीन तकनीकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए नीतिगत समर्थन, इथेनॉल और बायो-सीएनजी जैसे वैकल्पिक ईंधन के साथ-साथ महत्वाकांक्षी हाइड्रोजन मिशन की हालिया घोषणा भी इसमें शामिल है। कंपनी को उम्मीद है कि इसके अनुरूप, हरित प्रौद्योगिकियों को तेजी से उपभोक्ताओं द्वारा अपनाने के लिए नीतिगत पहलें जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कर रही है ग्रीन एनर्जी पर फोकस

5 of 5
Hyundai Ioniq 6 Electric Car - फोटो : Hyundai
सरकार का फोकस पेट्रोल और डीजल के वाहनों से लगातार बढ़ते प्रदूषण को कम करने पर है। इसके लिए सरकार की ओर से कई कंपनियों को समय-समय पर सलाह भी दी जाती है। साथ ही कई कंपनियों की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए सीएनजी, इलेक्ट्रिक जैसे विकल्पों पर जोर दिया जा रहा है। कंपनियों की ओर से कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही आने वाले समय में ईथेनॉल से चलने वाली फ्लेक्स इंजन वाली कारें और दो पहिया वाहनों को भी भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी चल रही है। होंडा, हीरो, टीवीएस, मारुति, टोयोटा, सुजुकी जैसी कुछ कंपनियों की ओर से हाल में ऑटो एक्सपो 2023 में फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले वाहनों प्रोटोटाइप को भी शोकेस किया गया था।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें