फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tina Dabi Car: आईएएस टीना डाबी जिस कार का करती हैं उपयोग, जानें क्यों कंपनी ने उसकी बुकिंग की बंद

Fri, 30 Sep 2022 02:23 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2016 की टॉपर आईएएस अधिकारी टीना डाबी डीएम के पद पर रहते हुए जिस कार का उपयोग करती हैं उस कार की बुकिंग को वाहन निर्माता ने बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कि कार की बुकिंग बंद करने का क्या कारण है। 
 
विज्ञापन
1 of 8
टीना डाबी - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के जैसलमेर में डीएम पद की जिम्मेदारी निभाने वाली आईएएस अधिकारी टीना डाबी की आधिकारिक कार की बुकिंग वाहन निर्माता ने बंद कर दी है। हम इस खबर में आपको उस कार की जानकारी के साथ ही कंपनी ने उसकी बुकिंग क्यों बंद की है इसकी जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कौन हैं टीना डाबी

2 of 8
टीना डाबी - फोटो : सोशल मीडिया
जिन लोगों को इस सवाल का जवाब नहीं पता है उन्हें बता दें कि टीना डाबी राजस्थान के जैसलमेर की डीएम हैं। डीएम के तौर पर ये उनकी पहली पोस्टिंग है और इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन

किस कार का करती हैं इस्तेमाल

3 of 8
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
डीएम के पद पर रहने के कारण उन्हें आधिकारिक कार मिली हुई है। इस कार का नाम इनोवा क्रिस्टा है और इसे जापान की कंपनी टोयोटा बनाती है। इस कार को छह दिसंबर 2019 को जिला कलेक्टर के नाम पर रजिस्टर्ड करवाया गया था। आईएएस अधिकारी की इनोवा क्रिस्टा डीजल इंजन की जी वैरिएंट वाली इनोवा क्रिस्टा है।

ये भी पढ़ें - EV Safety: ईवी की सेफ्टी पर आया अपडेट, अब एक अक्टूबर से नहीं लागू होंगे सुरक्षा नियम

कंपनी ने क्यों बुकिंग बंद की

4 of 8
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
वाहन बनाने वाली कंपनी टोयोटा ने इस कार के डीजल वर्जन की बुकिंग को कुछ समय पहले अस्थाई रूप से बंद किया है। कंपनी की वेबसाइट पर भी इनोवा क्रिस्टा बुक करने पर सिर्फ पेट्रोल इंजन वाले वैरिएंट की ही बुकिंग की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को इस कार के लिए बंपर बुकिंग मिल रही थीं जिस कारण कंपनी ने कुछ समय के लिए इसकी बुकिंग लेना बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें - Hyundai New 7 Seater MPV: हुंडई भारत में पेश कर सकती है नई सात सीटर एमपीवी, अर्टिगा कैरेंस से होगा मुकाबला
विज्ञापन

कैसा है इंजन

5 of 8
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का इंजन - फोटो : Toyota
कंपनी ने जिस डीजल वैरिएंट की बुकिंग अस्थाई रूप से बंद की है वो 2393 सीसी के डीजल इंजन के साथ आती है। इस इंजन से कार को 150 पीएस की ताकत मिलती है जिसे पांच स्पीड मैनुअल और छह स्पीड वाले ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है।

ये भी पढ़ें - Hero Motocorp Gift: नवरात्रि के मौके पर हीरो दे रही बंपर ऑफर, मिल रहा 13500 तक का गिफ्ट
विज्ञापन

कितनी सुरक्षित है

6 of 8
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
इस कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, वीएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं।

ये भी पढ़ें - Swift Sport: मारुति की इस हैचबैक का करें इंतजार, ताकतवर इंजन और बेहतरीन खूबियों से होगी लैस
 
विज्ञापन

अब क्या है ऑप्शन

7 of 8
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
जो लोग इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं उन्हें बता दें कि अब डीजल ऑप्शन के साथ इस कार को नहीं खरीद पाएंगे लेकिन इनोवा पेट्रोल का ऑप्शन अभी उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक पेट्रोल इनोवा क्रिस्टा की एक्स शोरूम कीमत 17 लाख 45 हजार रुपये से शुरू होती है और इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 23 लाख 80 हजार रुपये तक है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल वर्जन में पांच मैनुअल और तीन ऑटोमैटिक के साथ कुल आठ ट्रिम (2.7 GX (-) 7S MT, 2.7 GX 7S MT, 2.7 GX 8S MT, 2.7 GX 7S AT, 2.7 GX 8S AT, 2.7 VX 7S MT, 2.7 ZX 7S AT) आते हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर 25 हजार रुपये देने होंगे।

ये भी पढ़ें - Maruti cars with 6 airbags: सेफ्टी के मामले में जानें कैसी हैं मारुति की कारें, इन तीन में मिलते हैं छह एयरबैग
विज्ञापन

कितने कलर ऑप्शन हैं 

8 of 8
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा गार्नेट रेड, ग्रे, सिल्वर, सुपर वाइट सहित कुल छ: रंगों में मिलती है और पर्ल वाइट, ड्यूल टोन कलर के लिए अतिरिक्त रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें - Car Care Tips: बारिश में होता है कार पर जंग लगने का खतरा, जरूर करें ये तीन काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें