सितंबर तक शुरू होगी डिलीवरी
- फोटो : Tesla
सेल्फ-ड्राइविंग फीचर के लिए चुकाने होंगे अधिक पैसे
जी हां, Tesla Model Y के साथ फुल सेल्फ-ड्राइविंग फीचर भी उपलब्ध है। हालांकि यह पहले से एक्टिवेट नहीं मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को 6 लाख रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। यह फीचर सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए एक्टिव किया जाएगा। Tesla ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस फीचर को इस्तेमाल करते समय ड्राइवर की एक्टिव निगरानी जरूरी होगी।
यह भी पढ़ें: ओवरटेक करते समय ‘ब्लाइंड स्पॉट’ बन सकता है जानलेवा, ऐसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान
कब मिलेगी कार
अगर डिलीवरी की बात करें, तो जानकारी के मुताबिक कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही में डिलीवरी (Tesla Model Y Delivery Date) शुरू कर सकती है, यानी आपको यह कार आपको इस साल अगस्त-सितंबर से मिलने लगेगी।
Tesla Model Y की एंट्री से भारत का EV सेगमेंट और भी प्रतिस्पर्धी होने वाला है। खासकर इसकी रेंज, पावर और सेफ्टी टेक्नोलॉजी इसे प्रीमियम ईवी कार खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।