फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Low Sales: यूरोप में टेस्ला पर भारी पड़ रही BYD, अप्रैल में 50% से ज्यादा घटी बिक्री

Thu, 29 May 2025 03:47 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla Sales Declines: टेस्ला के लिए यूरोप का बाजार अब चुनौती बनता जा रहा है। अप्रैल 2025 में कंपनी की बिक्री में 52.6% की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चीनी कंपनियों ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है। EV सेगमेंट में टेस्ला पिछड़ रही है।
विज्ञापन
Tesla Car - फोटो : Tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन मस्क की टेस्ला के लिए यूरोप का बाजार अब एक बुरा सपना बनता जा रहा है। यूरोपियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACEA) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 में टेस्ला की बिक्री में 52.6% की भारी गिरावट देखी गई है। वहीं, इसी दौरान चीन की EV और हाइब्रिड कार कंपनियों ने 59% की सालाना ग्रोथ हासिल की है। सबसे बड़ी बात यह है कि जब टेस्ला की बिक्री घट रही थी, तब यूरोपीय यूनियन में कुल EV बिक्री में 26.4% की बढ़त दर्ज हुई।
विज्ञापन


यूके, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में भी गिरावट
टेस्ला की गिरती बिक्री केवल यूरोपीय यूनियन तक सीमित नहीं रही। यूनाइटेड किंगडम, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में भी कंपनी की बिक्री में 49% की गिरावट दर्ज की गई है। टेस्ला की हालत पहले से ही नाजुक थी। मार्च में बिक्री में 28% की गिरावट आई थी, जबकि फरवरी में यह गिरावट 43% तक थी। वैश्विक स्तर पर भी कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। इस साल की पहली तिमाही में टेस्ला की बिक्री 13% तक घट गई।
 
विज्ञापन

Tesla Model Y - फोटो : Tesla
BYD से पिछड़ी टेस्ला
Jato Dynamics के डेटा के मुताबिक, BYD ने टेस्ला से 66 गाड़ियां ज्यादा बेचकर यूरोप में बढ़त बना ली। साल 2025 की शुरुआत से अब तक टेस्ला की यूरोपीय बिक्री में 39% की गिरावट आई है। वहीं, फोक्सवैगन, BMW और रेनो जैसी कंपनियों के साथ-साथ चीनी ब्रांड्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Model Y की कमजोर बिक्री ने भी टेस्ला की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब कंपनी ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 0% फाइनेंसिंग और छूट जैसी स्कीम्स ला रही है। साथ ही, टेस्ला अब Model Y और Model S के सस्ते वेरिएंट्स पर भी काम कर रही है ताकि कम बजट में भी लोग इन कारों को खरीद पाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें