फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: टेस्ला भारत में प्रवेश की योजना को लेकर सतर्क, 100% टैरिफ खरीदारों में "चिंता पैदा करता है"

Wed, 23 Apr 2025 08:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ला ने भारत को एक बहुत कठिन बाजार बताया है और वह देश में प्रवेश करने के लिए सही समय का सावधानीपूर्वक आकलन कर रही है।
विज्ञापन
Tesla Car - फोटो : Tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ महीनों से टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कंपनी ने मुंबई और दिल्ली में अपने दो शोरूम की जगहें भी तय कर ली हैं। लेकिन टेस्ला के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) वैभव तनेजा ने हाल ही में कहा कि कंपनी अभी भी सोच-विचार कर रही है कि भारत में एंट्री का सही समय कब होगा
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Toll Tax: ANPR टोल कलेक्शन सिस्टम वाला पहला हाईवे होगा एनसीआर का यह एक्सप्रेसवे, टोल प्लाजा पर बिना रुके अपने आप कटेगा टोल
Trending Videos

"भारत एक चुनौतीपूर्ण बाजार"
टेस्ला के सीएफओ वैभव तनेजा का कहना है कि भारत में आयातित गाड़ियों पर 70 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी और 30 प्रतिशत लग्जरी टैक्स लगता है। इसका मतलब है कि एक टेस्ला कार की कीमत यहां अमेरिका की तुलना में लगभग दोगुनी हो जाती है। उन्होंने कहा, "इससे ग्राहकों में चिंता होती है क्योंकि उन्हें लगता है कि वे कार के लिए बहुत ज्यादा पैसे दे रहे हैं।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अतिरिक्त पैसा टेस्ला को नहीं, बल्कि स्थानीय सरकार को जाता है।

टेस्ला के भारत में आने की समयसीमा को लेकर बहुत अटकलें लगाई जा रही हैं। तनेजा ने कोई खास तारीख तो नहीं बताई, लेकिन कहा कि  "भारत एक बहुत ही मुश्किल बाजार है", आयात शुल्क के कारण। उन्होंने कहा, कंपनी इस बात को लेकर बहुत सतर्क है कि भारत में एंट्री का सही समय कब होगा। 

यह भी पढ़ें - EV: इस राज्य ने मार्च 2026 तक ईवी रोड टैक्स को घटाकर किया सिर्फ एक प्रतिशत, जानें डिटेल्स 

भारत में टेस्ला की रणनीति: क्या है अब तक की योजना?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सरकार उन कंपनियों के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी को 70 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने की योजना बना रही है, जो भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का वादा करेंगी। शुरुआत में, टेस्ला अपनी गाड़ियां सीधे बर्लिन प्लांट से भारत में इम्पोर्ट करेगी।

यह भी पढ़ें - Toll Tax: क्या सच में एक मई से देशभर में लागू हो रही है सैटेलाइट टोल प्रणाली? सरकार ने साफ की स्थिति 
विज्ञापन

शोरूम और भर्ती: टेस्ला की तैयारियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक शोरूम के लिए 5 साल की लीज साइन की है। दूसरा शोरूम दिल्ली के एरोसिटी में खोला जाएगा। इसके अलावा, टेस्ला ने अपनी आधिकारिक लिंक्डइन साइट पर भारत में कई नौकरियों के अवसर भी पोस्ट किए हैं। जिससे यह साफ है कि टेस्ला भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गंभीर है।

हालांकि, कोई आधिकारिक समय-सीमा निर्धारित न होने के कारण, टेस्ला का भारतीय बाजार में एंट्री अनिश्चित बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें - Horn Sound: जल्द ही हॉर्न की आवाज बांसुरी और तबले जैसी हो सकती है, नितिन गडकरी का नया प्रस्ताव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें