फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla को खरी-खरी: नितिन गडकरी ने कहा- टेस्ला को भारत में बिक्री के लिए चीन से कारों का आयात नहीं करना चाहिए

Tue, 26 Apr 2022 03:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सड़क परिवहन मंत्री ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla Inc (टेस्ला इंक) का भारत में स्वागत है, वे यहां अपनी दुकान लगाएं, बिक्री के लिए कार बनाएं और उन्हें निर्यात करें। लेकिन चीन से कारों का आयात नहीं करना होगा।
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क परिवहन मंत्री ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla Inc (टेस्ला इंक) का भारत में स्वागत है, वे यहां अपनी दुकान लगाएं, बिक्री के लिए कार बनाएं और उन्हें निर्यात करें। लेकिन चीन से कारों का आयात नहीं करना होगा।
विज्ञापन


एक सरकारी सम्मेलन के दौरान मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "चीन में बनाना और यहां बेचना अच्छा प्रस्ताव नहीं है।" 
 
 
विज्ञापन

2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
टेस्ला भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को आयात करने और बेचने के लिए बेताब है। कंपनी ने टैरिफ में कटौती के लिए लगभग एक साल तक नई दिल्ली में अधिकारियों से पैरवी की है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और अरबपति एलन मस्क का कहना है कि भारत में इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

लेकिन इसके प्रयास गतिरोध में हैं क्योंकि टेस्ला ने भारत में निवेश करने के लिए एक ठोस योजना का खुलासा नहीं किया है। जो स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के "मेक इन इंडिया" दृष्टिकोण के अनुरूप होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें