फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Safari vs Mahindra Scorpio N: कौन सी एसयूवी को खरीदना रहेगा बेहतर, यहां जानिए दोनों में अंतर

Mon, 23 Sep 2024 08:32 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसी शानदार बड़ी कार यानी एसयूवी को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। अगर अभी तक समझ नहीं आया है कि कौन सी कार का चुनाव करना सही रहेगा तो इस खबर से आपको मदद मिल सकती है। जानें टाटा सफारी और महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में क्या अंतर है।

 
विज्ञापन
Tata Safari vs Mahindra Scorpio N - फोटो : Tata-Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले समय में त्योहारी मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में क्या आप किसी शानदार एसयूवी को घर लाने का विचार कर रहे हैं, अगर हां तो इस आर्टिकल में जानिए दो दमदार कारों के बीच क्या हैं बड़ा अंतर। आगे जानिए टाटा सफारी और महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में से किसे खरीदना बेहतर होगा और दोनों के फीचर्स और इंजन में क्या फर्क है।

विज्ञापन

Tata Safari vs Mahindra Scorpio N डिजाइन

टाटा सफारी में काफी बढ़िया डिजाइन देखने को मिलता है। कार में नई क्लोज पैटर्न ग्रिल के साथ ब्रांज कलर्ड वर्टिकल स्लेट्स, बोनट पर एलईडी बार के साथ वेलकम फंक्शन, एलईडी हैडलैंप, कनेक्टिड एलईडी टेललैंप सेटअप के साथ सिक्वेंशियल फंक्शन, रियर वाइपर और वाशर, एलईडी स्ट्रिप के साथ गुडबॉय फंक्शन। कार में कई सारे कलर ऑप्शन मिलते हैं, इसमें Cosmic Gold, Galactic Sapphire, Stardust Ash, Stellar Frost, Supernova Copper, Lunar State और Oberon Black शामिल है।
वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी में सिग्नेचर ड्यूल बैरल एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, स्किड प्लेट्स, सिल्वर फीनिश, स्ट्रिंग जैसी एलईडी डीआरएलएस, एलईडी सिक्वेंशियल टर्न इंडीकेटर, सिग्नेचर मैटेलिक स्कॉर्पियो टेल एलीमेंट, क्रोम डोर हैडल्स, एलईडी टेललैंप और 18 इंच के डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। 

Tata Safari vs Mahindra Scorpio N फीचर्स

टाटा सफारी के फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, एबियंट लाइटिंग, टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पैनॉरमिक सनरुफ, वेंटीलेटिड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर और क्रूज कंट्रोल मिलता है। कार की सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग्स, हिल असिस्ट, ईएससी, टीपीएमएस, एडीएएस सुइट की सुविधा मिलती है।
वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी में 7 इंच का डिजिटल कलस्टर, टेकोमीटर, पावर विंडो फ्रंट, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए एबीएस, रियर कैमरा, 6 एयरबैग्स, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल असिस्ट, ईएससी, स्पीड अलर्ट, टीपीएमएस और और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

Tata Safari vs Mahindra Scorpio N इंजन और दाम

टाटा सफारी एसयूवी में 2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 168 बीएचपी और 350 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कार में 6 स्पीड मैन्युअल के साथ 6 स्पीड टॉर्क कंवर्टर ट्रांसमिशन मिलता है। कार की एआरएआई माइलेज 14.5 से 16.3 किलोमीटर है। गाड़ी की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है। 
वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी में 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जोकि 172 बीएचपी और 370 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार की एआरएआई माइलेज 15.42 किलोमीटर है। कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 13.85 लाख रुपये है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें