फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon Facelift 2023: नई टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नजर, मिलेगा डीसीटी, नया सेंटर कंसोल

Tue, 11 Jul 2023 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tata Nexon Facelift Spied - फोटो : Social Media
विज्ञापन
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) भारतीय बाजार में बिक्री के लिए नई नेक्सॉन फेसलिफ्ट की तैयारी कर रही है। एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और यह पूरी तरह से ढकी हुई थी। तस्वीरों और वीडियो से आगामी मॉडल के बारे में कुछ आश्चर्यजनक डिटेल्स सामने आए हैं। हालांकि, नई तस्वीरों और रिपोर्टों से पता चलता है कि नेक्सन को एक नया डुअल-क्लच ट्रांसमिशन और सेंटर कंसोल मिलेगा जिसमें एक टच-इनेबल्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है। टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट का मुकाबला किआ सोनेट, ह्यूंदै वरना, मारुति सुजुकी ब्रेजा और निसान मैग्नाइट समेत कई अन्य कारों से होगा। 
विज्ञापन


इंजन पावर और गियरबॉक्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसयूवी की स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें डीसीटी गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह Altroz DCA (अल्ट्रोज डीसीए) से लिया गया है या यह एक नया 7-स्पीड यूनिट है। तस्वीरों में बारकोड से पता चलता है कि यह डीसीए है, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि यह 6-स्पीड या 7-स्पीड यूनिट है। इसके साथ ही, नेक्सन को ऑल-न्यू 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है जो लगभग 125 पीएस का अधिकतम पावर आउटपुट और 220 एनएम का अधिकतम टॉर्क देगा।

लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, नेक्सन कनेक्टेड-स्टाइल एलईडी डीआरएल और वर्टिकली-स्प्लिट हेडलैंप असेंबली के साथ नोज के लिए एक नए लेआउट को स्पोर्ट करेगी। बम्पर भी एक नए प्रोफाइल के साथ आएगी। अलॉय व्हील्स के डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा। और रियर बम्पर में बदलाव किया जाएगा ताकि वह ओवरऑल डिजाइन के साथ फिट बैठ सके। एसयूवी के टेल में जो बड़ा बदलाव होगा वह है कि फुल-विड्थ लाइट बार के साथ कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप देखने को मिलेगा। साइज काफी हद तक समान रहेंगे, क्योंकि नेक्सन समान मोनोकॉक का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन


इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में एक ऑल-न्यू स्टीयरिंग व्हील होगा, जिस पर बैक-लिट टाटा मोटर्स का लोगो हो सकता है। इसके अलावा, 10.25 इंच टचस्क्रीन मिलेगा और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल टच-इनेबल्ड होगा। टचस्क्रीन वही मिलेगा जो नेक्सन ईवी मैक्स डार्क एडिशन में दिया गया है। यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ आएगा। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी एक ऑल-डिजिटल यूनिट होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें