फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोटर्स का बड़ा फैसला: लिथियम अर्बन को 5,000 इलेक्ट्रिक कारों की होगी आपूर्ति, अगले साल तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

Mon, 25 Apr 2022 08:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हिकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह समझौता ज्ञापन साझा गतिशीलता वाले क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।" 
विज्ञापन
टाटा मोटर्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसने ईवी-आधारित शहरी परिवहन सेवा प्रदाता लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के साथ इलेक्ट्रिक कारों की आपूर्ति के लिए साझेदारी की है। इस सौदे के तहत लिथियम अर्बन कर्मचारियों के परिवहन के लिए देशभर में 5,000 एक्सप्रेस-टी इलेक्ट्रिक कारों को तैनात करेगी। टाटा मोटर्स कई चरणों में इन इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति करेगी और अगले साल तक तैनाती पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हिकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह समझौता ज्ञापन साझा गतिशीलता वाले क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है। हमें लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए खुशी हो रही है।’’

इस मौके पर लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कृष्णन ने कहा कि 5,000 वाहनों का यह ऑर्डर असल में लिथियम एवं टाटा मोटर्स के अलावा समूची ईवी पारिस्थितिकी के लिए एक अहम मौका है। टाटा मोटर्स ने जुलाई, 2021 में विशेष रूप से फ्लीट सेवा ग्राहकों के लिए 'एक्सप्रेस' ब्रांड पेश किया था। इस ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक सेडान कार 213 किलोमीटर और 165 किलोमीटर दूरी तय करने वाले दो विकल्पों के साथ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें