फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Altroz CNG: टाटा मोटर्स लाएगी प्रीमियम हैचबैक का सीएनजी वर्जन, जानें कब होगा लॉन्च और क्या होंगी खूबियां

Tue, 18 Apr 2023 12:15 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अपनी प्रीमियम हैचबैक का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे कब लॉन्च कर सकती है और इसमें क्या खूबियां मिलेंगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

देश की प्रमुख कार कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अपनी प्रीमियम हैचबैक कार को सीएनजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस कार को सीएनजी वर्जन में लाया जा सकता है और उसमें क्या खूबियां दी जा सकती हैं।

विज्ञापन

लॉन्च होगी कार

2 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023 - फोटो : Amar Ujala

टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अल्ट्रोज को सीएनजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसे 19 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से कुछ खूबियों को दिया जाएगा। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में दिखी थी कार

3 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023 - फोटो : Amar Ujala

कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान भी दिखाया गया था। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि इसमें ऐसे कुछ फीचर्स होंगे जो इस सेगमेंट की अन्य कारों में नहीं मिलते।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

क्या होंगी खूबियां

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors

टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज के सीएनजी वैरिएंट की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसे एक नहीं बल्कि दो सीएनजी सिलेंडर के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसमें ऐसा इसलिए किया है जिससे कार में बूट स्पेस बना रहे और सीएनजी के साथ उसे चलाया भी जाए। दोनों ही सिलेंडर की क्षमता 60 लीटर की होगी। इसके साथ ही इसमें सिंगल एडवांस ईसीयू को भी दिया जाएगा। जिससे यह कार आसानी से सीएनजी से पेट्रोल मोड में शिफ्ट हो पाएगी। साथ ही इसे सीधे सीएनजी मोड में भी स्टार्ट किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

5 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023 - फोटो : Amar Ujala

जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी में 1.2 लीटर का इंजन दिया जाएगा। यह रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन होगा जिससे कार को 76 बीएचपी और 97 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन

कैसे होंगे फीचर्स

6 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023 - फोटो : Amar Ujala

कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेगुलर पेट्रोल वर्जन की तरह ही हैचबैक के सीएनजी वैरिएंट में एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ सात इंच का हर्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्ट करने वाली ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, आर16 डुअल-टोन अलॉय व्हील, शार्क फिन एंटीना और ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम को दिया जाएगा।
 

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

7 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023 - फोटो : Amar Ujala
कंपनी की ओर से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मौजूदा पेट्रोल वर्जन की शुरूआती कीमत 6.45 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में सीएनजी वैरिएंट की कीमत में करीब 70 से 90 हजार रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें