ग्राहकों के लिए सुविधा और बचत दोनों
टाटा के मेगाचार्जर स्टेशन ऐसी जगहों पर लगाए गए हैं जहां से लोगों को आसानी से पहुंचना मुमकिन हो और जहां लगातार चार्जिंग की जरूरत पड़ती है। ये सभी स्टेशन 24x7 खुलते हैं और टाटा ईवी के मालिकों को प्राथमिकता सेवा के साथ-साथ चार्जिंग टैरिफ पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाती है।
यह भी पढ़ें - SUV Under 15 Lakh: क्या आप एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं? 15 लाख रुपये से कम में मिल रही हैं ये पांच शानदार गाड़ियां
ईवी अपनाने वालों के लिए भरोसेमंद नेटवर्क
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर, बालाजी राजन ने कहा, "जब देश में ईवी को अपनाने की प्रक्रिया तेज हो रही है, तो एक मजबूत और भरोसेमंद चार्जिंग नेटवर्क बेहद जरूरी है। ये 10 नए मेगाचार्जर स्टेशन देश के प्रमुख ईवी कॉरिडोर में लगाए गए हैं। और यही हमारा फास्ट चार्जिंग नेटवर्क की पहली कड़ी है। हमारा उद्देश्य है कि हम भारत के सभी बड़े शहरों को एक-दूसरे से जोड़ें ताकि लोगों को चार्जिंग को लेकर चिंता न हो। हम देशभर में तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद चार्जिंग अनुभव देना चाहते हैं, और ये तो बस शुरुआत है।"
यह भी पढ़ें - Citroen C3 CNG: सिट्रोएन सी3 अब सीएनजी किट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज
पहले 10 मेगाचार्जर स्टेशन कहां हैं?
पहले 10 मेगाचार्जर स्टेशनों को देश के प्रमुख हाईवे और शहरों में रणनीतिक रूप से लगाया गया है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर गुजरात और महाराष्ट्र के बीच यात्रा कर रहे लोगों के लिए तीन चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं, जिनमें से एक प्रमुख स्टेशन वडोदरा में है। यहां का 400 kW मेगाचार्जर एक साथ 6 गाड़ियों को चार्ज कर सकता है। और सिर्फ 15 मिनट में गाड़ी को 150 किमी तक चलने लायक चार्ज दे सकता है। सभी स्टेशन हर 150-200 किमी की दूरी पर हैं और उनमें टॉयलेट और खाने-पीने की सुविधा भी है।
यह भी पढ़ें - EV Charging: केरल में अब रात में ईवी चार्ज करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बनाए नए नियम
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चार चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जो हर 60 किमी पर हैं। इन्हें टाटा और स्टैटिक ने मिलकर बनाया है और ये सभी 120 kW चार्जिंग क्षमता वाले हैं।
बाकी बचे तीन MegaCharger स्टेशनों में से:
- एक पुणे-नासिक हाईवे पर राजगुरुनगर के आकाश मिसल हाउस में है।
- दूसरा बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास मॉन्क मेनशन में स्थित है। यह स्थान आईटी पार्क्स और रिहायशी इलाकों के पास है।
- तीसरा स्टेशन उदयपुर के रामी रॉयल रिजॉर्ट में है।
यह भी पढ़ें - India's First Hydrogen Truck: छत्तीसगढ़ में चला देश का पहला हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक, जानें इसकी खूबियां
यह भी पढ़ें - Made-in-India Cars: विदेशों में छा गईं भारत में बनी ये कारें, अपने ही देश में फीकी पड़ गई इनकी मांग, जानें डिटेल्स