फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा ने सीएनजी के साथ पेश की पंच एसयूवी, जानें क्या है खासियत

Sat, 14 Jan 2023 01:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स की ओर से पंच एसयूवी को भी सीएनजी के साथ पेश किया गया है। कंपनी की इस एसयूवी में क्या खासियत हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

देश की प्रमुख कार कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच को सीएनजी अवतार में भी पेश कर दिया गया है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने पंच का सीएनजी अवतार दिखाया है। एसयूवी में क्या खासियत हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

पेश हुई सीएनजी पंच

2 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
टाटा मोटर्स की ओर से सीएनजी पंच को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इस कार को पहली बार सीएनजी के साथ दिखाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में दूसरे दिन भी एमजी ने पेश की नई कार, जानें क्या है खासियत
विज्ञापन

क्यों खास है सीएनजी पंच

3 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
सीएनजी वाली पंच अपनी तरह का काफी खास वाहन है। इसमें कंपनी ने सीएनजी के लिए एक नहीं बल्कि दो सिलेंडर लगाए हैं। साथ ही इसमें सामान रखने के लिए भी काफी जगह मिल जाती है। इसके लिए कंपनी ने एसयूवी की लंबाई नहीं बढ़ाई है और ना ही एसयूवी के केबिन का स्पेस कम किया है। बल्कि कंपनी ने सीएनजी के दो सिलेंडरों को स्टेपनी की जगह पर फिट किया है। ऐसा करने से एसयूवी में सिलेंडर डिग्गी में पूरी जगह नहीं लेते हैं बल्कि इससे सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिल पाती है। वहीं स्टेपनी टायर को हैरियर और सफारी जैसी एसयूवी की तरह नीचे की ओर पोजिशन किया गया है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo Live: ऑटो एक्सपो में पेश हुईं टाटा की नई इलेक्ट्रिक कारें, ये शानदार वाहन भी हुए शोकेस

कितने लीटर के हैं सीएनजी सिलेंडर

4 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से एसयूवी में दो सीएनजी सिलेंडर को दिया गया है। दोनों ही सिलेंडर 30-30 लीटर की क्षमता के हैं। इससे एसयूवी में सामान रखने के लिए काफी ज्यादा जगह मिल पाती है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में टाटा ने पेश कीं ये बेहतरीन कारें, जानें क्या है खास और कब होंगी लॉन्च
विज्ञापन

कैसा है लुक और डिजाइन

5 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
पंच के लुक और डिजाइन की बात करें तो जैसा लुक पंच के पेट्रोल वर्जन में मिलता है वही लुक और डिजाइन को इसमें बरकरार रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में मारुति ने पेश की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी, सिंगल चार्ज में चलेगी 550KM
विज्ञापन

कितना दमदार है इंजन

6 of 8
टाटा पंच - फोटो : tata motors
पंच सीएनजी में कंपनी ने 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया है। जिससे एसयूवी को 86 पीएस और 113 न्यूटन मीटर की ताकत मिलती है। इसमें पांच गियर का मैनुअल ट्रांसमिशन भी दिया गया है। सीएनजी में पंच को करीब 20 किलोमीटर के आस-पास चलाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में JBM ने पेश की लग्जरी फीचर्स से लैस गैलेक्सी बस, जानें इसकी खासियत
विज्ञापन

जोड़े नए फीचर्स

7 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
पंच में कंपनी ने ड्यूल सीएनजी सिलेंडर की तकनीक को दिया है साथ ही इसमें दो और नए फीचर्स को जोड़ा गया है। नए फीचर्स के तौर पर सीएनजी पंच में इलेक्ट्रिक सनरुफ दिया गया है और दूसरा फीचर सेफ्टी से जुड़ा हुआ है। अब सीएनजी पंच में सुरक्षा के लिए छह एयरबैग्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ह्यूंदै ने पेश की IONIQ 5 इलेक्ट्रिक कार, इसमें है शानदार डिजाइन और अल्ट्राफास्ट चार्जिंग
विज्ञापन

कब होगी लॉन्च

8 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से ऑटाे एक्सपो 2023 में सीएनजी पंच को पेश किया गया है। अभी इसके लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे दो से तीन महीने लॉन्च कर सकती है। अनुमान के मुताबिक सीएनजी वाली पंच को कई वैरिएंट्स में पेश किया जा सकता है और पेट्रोल पंच के मुकाबले इसकी एक्स शोरुम कीमत करीब 70 से 80 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: किआ ने शानदार फीचर्स के साथ पेश की नई Concept EV9, देखें डिजाइन और फीचर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें