फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजुकी Gixxer SF 250 बस थोड़ी देर में होगी लांच, मिल सकते हैं तमाम फीचर्स

Mon, 20 May 2019 12:24 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Suzuki Gixxer SF 250 - फोटो : google
विज्ञापन

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया आज दिल्ली में अपनी नई बाइक Gixxer SF 250 को लांच करने जा रही है। बाइक का ब्रोसर पहले ही लीक हो चुका है। इस बाइक में कई नए और अच्छे फीचर्स को शामिल किया जायेगा। इतना ही नहीं ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी इस बाइक पर 5-साल की स्टैंडर्ड वारंटी दे सकती है। दरअसल ग्राहकों के मन में अपना भरोसा ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने ऐसा प्लान किया है।

विज्ञापन


डिजाइन

बात बाइक के स्टाइल की करें तो इसे मौजूदा GSX सीरीज को ध्यान में रखकर ही बनाया है। लेकिन इसमें कुछ नयापन भी देखने को मिलेगा। इसमें भरपूर स्टाइल मिलेगा जोकि यूथ को लुभाएगा। बाइक में ने
हेडलैंप कलस्टर के साथ इंटीग्रेट LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स मिलेगी। साथ ही इसमें क्लिप-ऑन हेंडलबार भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इसमें नए बॉडी ग्राफिक्स का इस्तेमाल कर सकती है। बाइक में फुल-एलईडी हेडलैंप, क्लिप-ऑन हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्प्लिट सीट्स, डबल बैरल एग्जॉस्ट और 17 इंच के डबल स्पोक अलॉय व्हील मिलेंगे। बाइक की कीमत 1.70 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

विज्ञापन

 
इंजन

सुजुकी हमेशा अपने स्मूथ इंजन के लिए जानी जाती है। Gixxer SF 250  में 249 cc का सिंगल सिलिंडर इंजन मिलेगा जो 26 bhp और 22.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। सेफ्टी के लिए बाइक में डिस्क ब्रेक और ड्यूल चैनल ABS की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें