फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Avenis Naruto Shippuden: सुजुकी एवेनिस और नारुतो की जोड़ी!

Sat, 13 Sep 2025 03:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने जापान की मशहूर एनीमे सीरीज Naruto Shippuden (नारुतो शिपूडेन) के साथ हाथ मिलाकर अपने स्पोर्टी स्कूटर Avenis (एवेनिस) का एक खास एडिशन लॉन्च किया है। इस साझेदारी में स्कूटर को एनीमे-स्टाइल ग्राफिक्स और नए विजुअल टच दिए गए हैं।
विज्ञापन
Suzuki Avenis Collaborates with Naruto Shippuden - फोटो : Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने जापान की मशहूर एनीमे सीरीज Naruto Shippuden (नारुतो शिपूडेन) के साथ हाथ मिलाया है। यह साझेदारी दिल्ली में हुए 'मेला! मेला! एनिमे जापान!!' फेस्टिवल में की गई। जहां जापानी संस्कृति को एनीमे, फूड और प्रोडक्ट्स के जरिए मनाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: स्क्रैपिंग से मिलेगा बड़ा फायदा, 97 लाख गाड़ियों से ₹40,000 करोड़ जीएसटी की कमाई संभव

क्यों चुना गया नारुतो
एनीमे भारत के युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सुजुकी का कहना है कि एवेनिस को नारुतो के "कभी हार न मानने" वाले जज्बे से जोड़कर पेश करना युवाओं को और ज्यादा आकर्षित करेगा। स्कूटर की स्पोर्टी और एनर्जेटिक व्यक्तित्व को नारुतो के कैरेक्टर से जोड़ना इस साझेदारी को केवल कॉस्मेटिक बदलाव से कहीं ज्यादा बनाता है।

यह भी पढ़ें - TVS Jupiter 110 Special Edition: टीवीएस ने लॉन्च किया जुपिटर 110 स्पेशल एडिशन, जानें कीमत और क्या है खास

कहां हुई लॉन्चिंग
यह खास इवेंट 13 और 14 सितंबर को दिल्ली में आयोजित 'मेला! मेला! एनिमे जापान!!' फेस्टिवल में आयोजित किया गया। इस इवेंट में सुजुकी को सीधे एनीमे फैंस और युवा टू-व्हीलर प्रेमियों से जुड़ने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें - Two-Wheelers: जीएसटी संशोधन के बाद दोपहिया और छोटी कारें होंगी 10 प्रतिशत से भी सस्ती, जानें क्यों

स्कूटर के स्पेसिफिकेशंस
Avenis में 124.3cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो सुजुकी की इको परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें LED लाइटिंग, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और शार्प डिज़ाइन दिया गया है। साथ ही इसमें USB चार्जिंग सॉकेट वाला फ्रंट बॉक्स, एक्सटर्नल फ्यूल कैप और 21.8 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और साइड-स्टैंड इंटरलॉक भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Mexico Tariff: मैक्सिको एशियाई देशों से आने वाली गाड़ियों पर लगाएगा 50 प्रतिशत टैक्स 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी सुधार से ऑटो सेक्टर और इससे जुड़ी इंडस्ट्री को बड़ा फायदा, जानें कैसे 

कौन-कौन से वेरिएंट मिलते हैं
Avenis तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है-
  • स्टैंडर्ड एडिशन
  • राइड कनेक्ट एडिशन (ब्लूटूथ फीचर्स के साथ)
  • स्पेशल एडिशन (काले और सिल्वर रंग के कॉम्बिनेशन में)

फाइनेंस ऑप्शन
सुजुकी ने ग्राहकों के लिए आसान फाइनेंस ऑप्शन भी दिए हैं। जिनमें 7.99 प्रतिशत तक कम ब्याज दर और 100 प्रतिशत तक लोन कवर शामिल है।

यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja ZX-10R: भारत में लॉन्च हुई नई 2026 कावासाकी निंजा ZX-10R, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए खास पेशकश
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के वाइस-प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) दीपक मुत्रेजा ने कहा कि Avenis को उन युवाओं के लिए बनाया गया है जो हर चीज में स्टाइल और परफॉर्मेंस चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी स्कूटर को और ज्यादा मजेदार और रिलेटेबल बनाएगा। इसके अलावा, नारुतो थीम को एक्टिवेशन और मर्चेंडाइज तक ले जाया जाएगा ताकि फैंस अपने पसंदीदा एनीमे यूनिवर्स का अनुभव एक नए अंदाज में कर सकें। 

यह भी पढ़ें - SIAM: भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट इकोसिस्टम बनाने पर जोर देना चाहिए, सियाम अध्यक्ष ने कहा- ये बड़े बदलाव का दौर 

यह भी पढ़ें - Suzuki Katana: भारत में बंद हुई सुजुकी कटाना, अब नहीं मिलेगी यह चार-सिलेंडर नेकेड बाइक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें