इंजन और परफॉर्मेंस
अपडेटेड Suzuki Avenis में 124.3cc का ऑल-एल्युमिनियम, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो अब OBD-2B कम्प्लायंट है। कंपनी के अनुसार, यह इंजन ज्यादा क्लीन और एफिशिएंट राइड देता है, बिना पिकअप और हैंडलिंग पर कोई असर डाले। यह इंजन 6,750 rpm पर 8.5 bhp की पावर और 5,500 rpm पर 10 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सुजुकी इको परफॉर्मेंस (SEP) टेक्नोलॉजी और एडवांस फ्यूल इंजेक्शन तकनीक दी गई है, जिससे माइलेज और परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें - तूझे भूलना तो चाहा, लेकिन भुला न पाए!: भारत की मशहूर टू-स्ट्रोक बाइक्स, जानें क्या थी इनकी खूबियां
Suzuki Burgman Street EX
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
Suzuki Burgman सीरीज - नया मॉडल और कलर ऑप्शंस
अपडेटेड Suzuki Burgman Street EX की कीमत करीब एक लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ ज्यादा रखी गई है। जबकि रेगुलर Burgman Street की कीमत करीब एक लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ कम से शुरू होती है। यह स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है - स्टैंडर्ड एडिशन और राइड कनेक्ट एडिशन।
यह भी पढ़ें - Porsche Taycan Facelift: पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट RWD हुई लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
कलर ऑप्शन
Burgman Street EX (टॉप वेरिएंट) तीन रंगों में उपलब्ध है। जिसमें मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू (नया कलर), मेटालिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटालिक रॉयल ब्रॉन्ज जैसे रंग शामिल हैं।
वहीं, Burgman Street (बेस वेरिएंट) सात रंगों में आता है। जिसमें मेटालिक मैट ब्लैक नंबर 2 (YKC), पर्ल मिराज व्हाइट, मेटालिक मैट टाइटेनियम सिल्वर, पर्ल मैट शैडो ग्रीन, पर्ल मून स्टोन ग्रे (सिर्फ स्टैंडर्ड एडिशन के लिए), राइड कनेक्ट वेरिएंट के एक्सक्लूसिव कलर - मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू और मेटालिक मैट ब्लैक नंबर 2 (4TX) जैसे रंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Aston Martin Vanquish: भारत में लॉन्च हुई सुपरकार 2025 एस्टन मार्टिन वैंक्विश, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
इंजन और परफॉर्मेंस
अपडेटेड Suzuki Burgman Street में भी वही 124.3cc का ऑल-एल्युमिनियम, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OBD-2B कम्प्लायंट इंजन दिया गया है, जो Avenis में मिलता है। इसका पावर आउटपुट भी वही है - 8.5 bhp और 10 Nm का पीक टॉर्क।
यह भी पढ़ें - 2025 BMW 3 Series LWB: बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस डीजल वेरिएंट हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स