फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hybrid Cars: इलेक्ट्रिक कारों को भूल जाएंगे आप! आने वाली हैं ये 5 दमदार हाइब्रिड एसयूवी

Sun, 23 Mar 2025 07:15 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्केट में बहुत जल्द कुछ पॉपुलर एसयूवी के हाइब्रिड मॉडल दस्तक दे सकते हैं। यहां हम आपको 5 अपकमिंग हाइब्रिड कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
Toyota Prius Flex Fuel Hybrid - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और रेंज एंग्जायटी जैसी समस्याओं के कारण ग्राहक अभी भी पूरी तरह से इन पर शिफ्ट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में Maruti Suzuki, Hyundai, Toyota और Kia जैसी बड़ी ऑटो कंपनियां अब हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर जोर दे रही हैं। अगले दो सालों में कई दमदार हाइब्रिड एसयूवी भारतीय सड़कों पर उतरने वाली हैं, जो माइलेज और परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन होंगी। आइए जानते हैं ऐसी 5 अपकमिंग हाइब्रिड कारों के बारे में।
विज्ञापन

Maruti Suzuki Fronx SUV - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Fronx Hybrid
मारुति सुजुकी अपनी मिड-साइज एसयूवी Fronx के हाइब्रिड वर्जन पर काम कर रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें अपनी खुद की डेवलप की गई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है।

Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
Hyundai Creta 7-Seater Hybrid
हुंडई मोटर इंडिया अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी Creta का 7-सीटर वर्जन जल्द लाने वाली है। यह कार पहले ही इलेक्ट्रिक अवतार में पेश हो चुकी है और अब कंपनी इसे हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी बाजार में उतार सकती है।

Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Grand Vitara 7-Seater Hybrid
मारुति ग्रैंड विटारा को कंपनी इलेक्ट्रिक वर्जन के बाद अब 7-सीटर हाइब्रिड वर्जन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके व्हीलबेस को बढ़ाकर ज्यादा स्पेस और आरामदायक सीटिंग दी जाएगी।

Toyota Urban Cruiser Hyryder Festival Limited Edition - फोटो : Toyota
Toyota HyRyder 7-Seater Hybrid
टोयोटा अपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। कंपनी जल्द ही Urban Cruiser HyRyder का 7-सीटर वर्जन लॉन्च कर सकती है। टोयोटा की हाइब्रिड कारें माइलेज और परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर मानी जाती हैं।
विज्ञापन

2025 Kia Seltos - फोटो : Kia
Kia Seltos Hybrid
किआ इंडिया 2026 तक Seltos Hybrid लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपग्रेडेड मॉडल में पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन मिलेगा, जिससे यह कार ज्यादा माइलेज देने में सक्षम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें