कैसे हुआ हादसा
वीडियो में एक लाल रंग की एसयूवी सड़क पर चलती दिखाई देती है। उसमें से एक बच्चा सनरूफ से बाहर खड़ा होकर सफर का मजा ले रहा था। तभी गाड़ी आगे बढ़ते-बढ़ते एक ओवरहेड बैरियर के पास पहुंचती है और बच्चा सीधे उस बैरियर से टकरा जाता है।
टक्कर लगते ही बच्चा झट से नीचे कार के अंदर बैठ जाता है, जबकि गाड़ी आगे बढ़ती रहती है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि बच्चे को कितनी चोट आई है। इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी तक नहीं हो पाई है।
लोगों का गुस्सा और नाराजगी
यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ज्यादातर लोगों ने बच्चे के माता-पिता और बड़ों की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान! बहुत डरावना हादसा है। उम्मीद है बच्चा सुरक्षित है। माता-पिता पूरी तरह जिम्मेदार हैं। समझ नहीं आता भारत में सनरूफ फीचर्स की इतनी जरूरत क्यों है, इन्हें बैन कर देना चाहिए।"
यह भी पढ़ें - Traffic Fines: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिया बकाया चालान निपटाने का आखिरी मौका, छूट के साथ भर सकेंगे जुर्माना
यह भी पढ़ें - Cars in Flood: एक साथ डूब गईं मारुति सुजुकी की 300 गाड़ियां, स्टॉकयार्ड में डूबीं नई कारें, देखें वीडियो
दूसरे ने लिखा, "बेचारा बच्चा... उम्मीद है कि उसे ज्यादा चोट नहीं लगी होगी। यह बहुत ही खतरनाक है और अफसोस की बात है कि माता-पिता खतरे को समझते ही नहीं।"
तीसरे ने कमेंट किया, "यह उन सभी के लिए चेतावनी होनी चाहिए जो बच्चों या दोस्तों को सनरूफ से सिर बाहर निकालकर सफर करने देते हैं। सावधान हो जाइए!"
यह भी पढ़ें - TVS Apache: टीवीएस अपाचे के लिमिटेड-एडिशन मॉडल और नए टॉप-एंड वेरिएंट लॉन्च, 20 साल पूरा करने का मनाया जश्न
यह भी पढ़ें - Citroen Basalt X: भारत में लॉन्च हुई नई सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत