लुक और डिजाइन
2025 Multistrada V4 को ज्यादा अग्रेसिव और शार्प फ्रंट एंड दिया गया है, जिसका डिज़ाइन डुकाटी Panigale V4 से इंस्पायर्ड है। नई हेडलाइट क्लस्टर और पेंटेड एलिमेंट्स डुकाटी 916 और 1098 जैसी क्लासिक बाइक्स की याद दिलाते हैं। साथ ही नया शार्प सिलेंसर और खास एग्जॉस्ट नोट इसे और ज्यादा स्पोर्टी बनाता है।
यह भी पढ़ें - Cars in Flood: एक साथ डूब गईं मारुति सुजुकी की 300 गाड़ियां, स्टॉकयार्ड में डूबीं नई कारें, देखें वीडियो
इंजन पावर और माइलेज
नई Multistrada V4 में डुकाटी का 1,158cc V4 Granturismo (ग्रैनटूरिज्मो) इंजन दिया गया है, जो 170bhp पावर और 123.8Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक्सटेंडेड सिलिंडर डीएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे फ्यूल खपत करीब 6 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसका मतलब है ज्यादा माइलेज और कम उत्सर्जन।
सर्विस इंटरवल भी खास है। वाल्व क्लियरेंस चेक 60,000 किमी पर और ऑयल सर्विस 15,000 किमी या 24 महीने पर करनी होगी।
V4 S में और भी खास अपडेट दिए गए हैं, जैसे Marzocchi Ducati Skyhook Suspension EVO (मार्जोच्ची डुकाटी स्काईहुक सस्पेंशन) जिसमें बंप डिटेक्शन सिस्टम और एडवांस प्रीलोड रेंज है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक लोअरिंग डिवाइस सीट की ऊंचाई को लो स्पीड पर 30 mm तक घटा देता है, जिससे हैंडलिंग आसान हो जाती है।
यह भी पढ़ें - TVS Apache: टीवीएस अपाचे के लिमिटेड-एडिशन मॉडल और नए टॉप-एंड वेरिएंट लॉन्च, 20 साल पूरा करने का मनाया जश्न
यह भी पढ़ें - Citroen Basalt X: भारत में लॉन्च हुई नई सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत
हाई-टेक सेफ्टी और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स
Multistrada V4 S अब फॉर्वर्ड कॉलिजन वार्निंग (FCW), एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD) जैसे फीचर्स के साथ आती है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए डुकाटी ब्रेक लाइट सिस्टम लगाया गया है। जो इमरजेंसी ब्रेकिंग पर ऑटोमैटिक हैजर्ड लाइट्स चालू कर देता है।
इसके अलावा बाइक में इंजन ब्रेक कंट्रोल (EBC) के तीन लेवल, डुकाटी व्हीकल ऑब्जर्वर (DVO), जो एक मोटोजीपी से लिया गया इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जो ABS कॉर्नरिंग, व्हीली कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल को बेहतर बनाता है, और एक नई रियर-टू-फ्रंट कंबाइंड ब्रेकिंग रणनीति शामिल है। V4 में कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ एक अनुकूलित LED हेडलाइट क्लस्टर, बेहतर नाइट विजिबिलिटी और एक कमिंग होम फंक्शन भी है जो शटडाउन के बाद भी बीम को कुछ देर तक चालू रखता है।
यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती से टू-व्हीलर की डिमांड में 200 BPS और कारों में 100 BPS का उछाल
यह भी पढ़ें - Hyundai Aura SX: ह्यूंदै ऑरा एसएक्स ट्रिम को नए फीचर्स के साथ किया गया अपग्रेड, जानें कीमत और डिटेल्स
राइडर और पिलियन का ज्यादा ध्यान
लॉन्ग राइड्स को ध्यान में रखते हुए डुकाटी ने पिलियन के लिए ज्यादा लेगरूम दिया है। पैनियर्स और टॉप केस की पोजिशन बदल दी गई है और नया डाई-कास्ट एल्यूमिनियम माउंट भी जोड़ा गया है। राइडर और पिलियन दोनों के लिए अलग-अलग सीट ऑप्शन भी दिए गए हैं।
बाइक में 5 राइडिंग मोड्स मिलते हैं - स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन, एंड्यूरो और नया वेट मोड। खासकर एंड्यूरो मोड में पावर को 114 bhp तक लिमिट किया गया है और रियर ABS बंद हो जाता है। जिससे ऑफ-रोडिंग में ज्यादा कंट्रोल मिलता है।
यह भी पढ़ें - Elon Musk: एलन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति, टेस्ला के नए पे पैकेज से बड़ी संभावना
यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha R15: नई 2025 यामाहा आर15 मोटरसाइकिल रेंज नए रंगों के साथ लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स
कीमत और कलर ऑप्शन
डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 2025 डुकाटी के सभी डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसे डुकाटी रेड, थ्रिलिंग ब्लैक और आर्कटिक व्हाइट रंगों में खरीदा जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें करीब 23 लाख रुपये से शुरू होती है। जो टॉप वेरिएंट के लिए करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा तक जाती है।
यह भी पढ़ें - Small Car GST: 1500cc तक की 15 लाख रुपये की कार कितनी सस्ती हो सकती है, उदाहरण से समझें
यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें