फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunroof Car Risk: सनरूफ से बाहर निकले बच्चे के सिर पर लगा ओवरहेड बैरियर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 08 Sep 2025 05:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर बंगलूरू का एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा चलती कार की सनरूफ से बाहर झांक रहा था, तभी उसके सिर पर ऊपर लगे बैरियर की जोरदार चोट लग जाती है।
विज्ञापन
Sunroof Car Accident - फोटो : X/@3rdEyeDude
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर बंगलूरू का एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा चलती कार की सनरूफ से बाहर झांक रहा था, तभी उसके सिर पर ऊपर लगे बैरियर की जोरदार चोट लग जाती है। यह हादसा शनिवार को हुआ और इसके बाद से ही सड़क सुरक्षा और पैरेंट्स की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ducati: डुकाटी इंडिया ने लॉन्च की नई 2025 Multistrada V4 और V4 S, एडवेंचर टूरिंग का नया अंदाज

कैसे हुआ हादसा
वीडियो में एक लाल रंग की एसयूवी सड़क पर चलती दिखाई देती है। उसमें से एक बच्चा सनरूफ से बाहर खड़ा होकर सफर का मजा ले रहा था। तभी गाड़ी आगे बढ़ते-बढ़ते एक ओवरहेड बैरियर के पास पहुंचती है और बच्चा सीधे उस बैरियर से टकरा जाता है।

टक्कर लगते ही बच्चा झट से नीचे कार के अंदर बैठ जाता है, जबकि गाड़ी आगे बढ़ती रहती है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि बच्चे को कितनी चोट आई है। इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी तक नहीं हो पाई है।

लोगों का गुस्सा और नाराजगी
यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ज्यादातर लोगों ने बच्चे के माता-पिता और बड़ों की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान! बहुत डरावना हादसा है। उम्मीद है बच्चा सुरक्षित है। माता-पिता पूरी तरह जिम्मेदार हैं। समझ नहीं आता भारत में सनरूफ फीचर्स की इतनी जरूरत क्यों है, इन्हें बैन कर देना चाहिए।"

यह भी पढ़ें - Traffic Fines: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिया बकाया चालान निपटाने का आखिरी मौका, छूट के साथ भर सकेंगे जुर्माना 

यह भी पढ़ें - Cars in Flood: एक साथ डूब गईं मारुति सुजुकी की 300 गाड़ियां, स्टॉकयार्ड में डूबीं नई कारें, देखें वीडियो

दूसरे ने लिखा, "बेचारा बच्चा... उम्मीद है कि उसे ज्यादा चोट नहीं लगी होगी। यह बहुत ही खतरनाक है और अफसोस की बात है कि माता-पिता खतरे को समझते ही नहीं।"

तीसरे ने कमेंट किया, "यह उन सभी के लिए चेतावनी होनी चाहिए जो बच्चों या दोस्तों को सनरूफ से सिर बाहर निकालकर सफर करने देते हैं। सावधान हो जाइए!"

यह भी पढ़ें - TVS Apache: टीवीएस अपाचे के लिमिटेड-एडिशन मॉडल और नए टॉप-एंड वेरिएंट लॉन्च, 20 साल पूरा करने का मनाया जश्न 

यह भी पढ़ें - Citroen Basalt X: भारत में लॉन्च हुई नई सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत 
विज्ञापन

एक और यूजर ने लिखा, "इस बच्चे के लिए बहुत बुरा लग रहा है। वह तो खतरे से बिल्कुल अनजान था। माता-पिता और ड्राइवर की जिम्मेदारी है कि बच्चों को ऐसी हरकत करने ही न दें। चलते वाहन में सनरूफ खोलना और बच्चों को बाहर निकलने देना बेहद खतरनाक है। यह रिस्क बिल्कुल भी लेने लायक नहीं है।" 

यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती से टू-व्हीलर की डिमांड में 200 BPS और कारों में 100 BPS का उछाल 

यह भी पढ़ें - Hyundai Aura SX: ह्यूंदै ऑरा एसएक्स ट्रिम को नए फीचर्स के साथ किया गया अपग्रेड, जानें कीमत और डिटेल्स 


यह भी पढ़ें - Small Car GST: 1500cc तक की 15 लाख रुपये की कार कितनी सस्ती हो सकती है, उदाहरण से समझें 

यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें