फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seat Belt: आर्मी यूनिफॉर्म में सनी देओल ने चलाई Defender, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने पूछा- सीट बेल्ट कहां है?

Tue, 20 Jan 2026 02:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्टर ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह लैंड रोवर डिफेंडर चलाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
Sunny Deol - फोटो : Instagram/@iamsunnydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' के प्रमोशन में जुटे हैं। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह लैंड रोवर डिफेंडर चलाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा और लाइक किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - BS7 Emission Norms: बीएस-7 क्या है? भारत में कब लागू होगा और कारों पर क्या पड़ेगा असर? जानें पूरी डिटेल्स

आर्मी कैंटोनमेंट में शूट हुआ वीडियो?
वीडियो में सनी देओल आर्मी यूनिफॉर्म पहने हुए डिफेंडर एसयूवी ड्राइव करते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक आर्मी कैंटोनमेंट एरिया में शूट किया गया है। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को अब तक 1.6 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 20 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।


लोग किस बात पर देने लगे ध्यान?
जहां फैंस अभिनेता के रफ-टफ लुक और एसयूवी को देखकर उत्साहित नजर आए। वहीं कई यूजर्स की नजर एक छोटी लेकिन अहम बात पर पड़ी। वीडियो में सनी देओल ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी।

यह भी पढ़ें-  Toll Fee Rule: एनएचएआई ने बताए टोल नियम, किन्हें बिल्कुल भी नहीं देना होगा शुल्क, किन्हें मिलेगी रियायत

नेटिजन्स का सवाल- 'सीट बेल्ट कहां है?'
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने सीधे पूछा, "सीट बेल्ट कहां है?"

एक यूजर ने लिखा, "यहां पर ट्रैफिक रूल्स कहां गए?"

दूसरे ने कहा, "पाजी, सीट बेल्ट प्लीज।"

यह भी पढ़ें - EV Retrofitting: दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल रेट्रोफिटिंग योजना पर वाहन उद्योग में मतभेद, सुरक्षा पर सवाल

सलाह और तंज, दोनों आए सामने
कुछ लोगों ने जहां चिंता जताई, वहीं कुछ कमेंट्स हल्के-फुल्के तंज वाले भी थे। एक यूजर ने लिखा, "सर, जिंदगी अनमोल है, सीट बेल्ट लगाकर ही गाड़ी चलाएं।"

वहीं एक अन्य ने व्यंग्य करते हुए कहा, "डिफेंडर में सीट बेल्ट नहीं होती क्या सर?"

यह भी पढ़ें - Traffic Fines: दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप स्टेज-4 है लागू, जानें किन वाहनों पर है रोक और क्या हैं नए जुर्माने
विज्ञापन

चर्चा का केंद्र बना छोटा सा डिटेल
भले ही वीडियो का मकसद फिल्म या स्टाइल को दिखाना रहा हो। लेकिन सीट बेल्ट न लगाने की बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि सेलिब्रिटीज की छोटी-छोटी बातें भी लोगों की नजर से नहीं बचतीं। और बात जब सुरक्षा की हो, तो चर्चा होना लाजिमी है। 

यह भी पढ़ें - E-Challan Scams: एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ई-चालान SMS स्कैम का नया जाल 

यह भी पढ़ें - Duplicate RC: क्या आपकी आरसी खो गई है? जानें डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पाने का आसान तरीका


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें