फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2025: नई 2025 स्कोडा कोडियाक ऑटो एक्सपो में हुई पेश, जानें फीचर्स और कब होगी लॉन्च

Tue, 21 Jan 2025 08:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skoda (स्कोडा) ने भारत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में आधिकारिक तौर पर कोडियाक एसयूवी के सेकंड जेनेरशन मॉडल को प्रदर्शित किया है। नई पीढ़ी की कोडियाक अपने पिछले मॉडल की तुलना में साइज में बड़ी है।
विज्ञापन
1 of 6
2025 Skoda Kodiaq - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
Skoda (स्कोडा) ने भारत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में आधिकारिक तौर पर कोडियाक एसयूवी के सेकंड जेनेरशन मॉडल को प्रदर्शित किया है। जैसा कि निर्माता ने पहले बताया था, नई स्कोडा कोडियाक एसयूवी को भारत में असेंबल की जाएगी। जिसकी शुरुआत इस फरवरी से होगी और 2025 के आखिर में इसकी बिक्री शुरू होगी। अपने नए डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉरमेंस के साथ प्रदर्शित की गई नई कोडियाक भारत में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट को टक्कर देने के लिए तैयार है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फॉक्सवैगन टिगुआन, जीप मेरिडियन और आने वाली फोर्ड एवरेस्ट (एंडेवर) जैसी कारों से होगा।
विज्ञापन

2 of 6
2025 Skoda Kodiaq - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
लुक और डिजाइन
नई कोडियाक में स्कोडा की लेटेस्ट मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज को अपनाया गया है। जो इसे सड़क पर ज्यादा शार्प और दमदार मौजूदगी देती है। एक्सटीरियर में मिलने वाले खास अपग्रेड में बोल्ड बटरफ्लाई ग्रिल, फॉग लैंप के साथ जोड़े गए स्लीक एंगुलर हेडलैम्प हैं। और टेलगेट पर आकर्षक लाइट स्ट्राइप वाली री-डिजाइन की गई रियर लाइट शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
2025 Skoda Kodiaq - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
इंजन पावर और ट्रांसमिशन
नई कोडियाक में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा। यह इंजन 188 बीएचपी का पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। और यह स्टैंडर्ड 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ आता है, जो पावर और ऑफ-रोड क्षमता का मिश्रण प्रदान करता है।

4 of 6
2025 Skoda Kodiaq - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
साइज क्या है
एसयूवी की लंबाई अब 4,758 मिमी है, जो कि अपने पिछले मॉडल से 61 मिमी ज्यादा है। जबकि इसकी चौड़ाई थोड़ी कम होकर 1,864 मिमी हो गई है। और ऊंचाई भी कम होकर 1,659 मिमी रह गई है। इन बदलावों के बावजूद, व्हीलबेस 2,971 मिमी है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोडियाक में अब 17 से 20 इंच तक के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील भी मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
2025 Skoda Kodiaq - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, नई कोडियाक में आराम और तकनीक को प्राथमिकता दी गई है। इसकी बढ़ी हुई लंबाई के कारण केबिन में ज्यादा जगह मिलती है और बूट स्पेस भी बढ़ गया है। 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ जारी रहने की उम्मीद है, SUV में अब कई एडवांस्ड फीचर्स भी हैं। इनमें 13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं। स्कोडा के नए स्मार्ट डायल सेटअप की शुरुआत - इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे तीन रोटरी नॉब - विभिन्न फंक्शन के लिए आसान कंट्रोल प्रदान करते हैं। 

अन्य प्रीमियम फीचर्स में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 14-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, हीटिंग और कूलिंग के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, एक पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और कई USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2025 Skoda Kodiaq - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
सेफ्टी फीचर्स
यह एसयूवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आती है। जिसमें लेन-कीपिंग असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 9 एयरबैग, एक इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट असिस्ट शामिल हैं। जो विभिन्न इलाकों में यात्रियों की सुरक्षा और ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें