फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Cars Safety: इस विदेशी कंपनी की कारें और होंगी सुरक्षित, जानें किन सेफ्टी फीचर्स से होंगी लैस

Mon, 15 May 2023 06:54 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूरोपियन कार कंपनी स्कोडा की कारें अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी कारों में कैसे सेफ्टी फीचर्स को जोड़ सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Skoda Kodiaq 2023 - फोटो : Skoda Auto

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेक रिपब्लिक की कार निर्माता स्कोडा की कारें पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी भारत में ऑफर की जाने वाली अपनी किन कारों में किस तरह के सेफ्टी फीचर्स को लाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

कारें होंगी सुरक्षित

2 of 6
स्कोडा कुशाक - फोटो : skoda india
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की कारें पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अपनी कारों को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

किनमें मिलेंगे फीचर्स

3 of 6
For Reference Only - फोटो : skoda india
कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में सेडान सेगमेंट में स्लाविया, कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर कुशाक, लग्जरी सेडान के तौर पर सुपर्ब और एसयूवी सेगमेंट में कोडियाक को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से सभी कारों और एसयूवी में सेफ्टी के फीचर्स को जोड़ते हुए ADAS को ऑफर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

कौन से फीचर्स जुड़ेंगे

4 of 6
स्कोडा स्लाविया और स्कोडा कुशक - फोटो : skoda auto
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर में कई फीचर जोड़े जा सकते हैं। इन फीचर्स में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, एडेप्टिव लेन असिस्ट और फॉर्वर्ड-रिवर्स कॉलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग को जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन

मौजूदा कारों में कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स

5 of 6
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
स्कोडा की कारों में मौजूदा समय में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इनमें एबीएस, ईबीडी, ईएससी, टीसीएस, रोलओवर मिटिगेशन, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, टीपीएमएस, एंटी स्लिप रेग्युलेशन, ब्रेक प्री-फिल, ड्राइवर फटीग अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ADAS

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ADAS एक तरह का एडवांस सेफ्टी फीचर है। इसमें कई तरह के सेफ्टी फीचर एकसाथ मिलकर काम करते हैं। ADAS पांच स्तर तक होता है, लेकिन भारत में मिलने वाली कारों और एसयूवी में इसके दूसरे लेवल तक को ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक ADAS के जितने ज्यादा लेवल बढ़ते हैं, उतना ज्यादा कार ऑटोमेशन पर जाती है। इससे दुघर्टनाओं को रोकने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें