फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Thefts: कार चोरी को लेकर ह्यूंदै और किआ के सामने खड़ी हुई नई मुसीबत, बीमा कंपनियों ने ठोका मुकदमा

Mon, 15 May 2023 06:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : kia
पिछले कुछ महीनों में वाहन चोरी, खास तौर पर Hyundai (ह्यूंदै) और Kia (किआ) कारों की चोरी के बढ़ते मामले, दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गए हैं। क्योंकि यह सीधे तौर पर इन दो वाहन निर्माता के कारों को लेकर पैदा होने वाली असुरक्षा की भावना को दर्शाते हैं। अब, एक ही ऑटोमोबाइल समूह के दोनों वाहन निर्माता एक और गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं, क्योंकि दर्जनों बीमा कंपनियों ने ह्यूंदै और किआ कारों की मरम्मत या उन्हें बदलने के लिए रिइंबर्समेंट की मांग करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै और किआ कारों की चोरी की होड़ 2022 में एक सोशल मीडिया स्टंट के रूप में शुरू हुई थी। 2021 तक अमेरिका में बेचे जाने वाले कुछ ह्यूंदै और किआ की कीरों में इंजन इम्मोबिलाइजर नहीं लगाया गया है। इसकी वजह से बदमाश एक साधारण यूएसबी केबल का इस्तेमाल कर किसी खास मॉडल को स्टार्ट कर और उसे आसानी से चुरा लेते थे। चोरी की होड़ ने ह्यूंदै और किआ की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाई और उनकी बिक्री संख्या को भी प्रभावित किया। बीमा कंपनियों ने भी इन विशिष्ट मॉडलों के लिए बीमा कवरेज प्रदान करने से परहेज करना शुरू कर दिया, जिससे उपभोक्ताओं को और भी बड़ी समस्या हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
Kia Carnival MPV - फोटो : Kia
ऑटोमोटिव न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 69 बीमा कंपनियों ने चोरी किए गए किआ और ह्यूंदै वाहनों के लिए अब तक 190 मिलियन डॉलर (लगभग 15 अरब 63 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है और 300 मिलियन डॉलर (लगभग 24 अरब 69 करोड़ रुपये) से ज्यादा के कुल भुगतान का अनुमान लगा रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए, इन 69 बीमा कंपनियों ने ह्यूंदै और किआ के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, और प्रभावित वाहन मालिकों को भुगतान किए गए पैसे के लिए मुआवजे की मांग की है। 

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सोशल मीडिया से संचालित कार चोरी की होड़ से अमेरिकी बीमा उद्योग को 600 मिलियन डॉलर (लगभग 49 अरब 37 करोड़ रुपये) तक का नुकसान हो सकता है क्योंकि दो कार निर्माताओं द्वारा बनाए गए 8.3 मिलियन (83 लाख) वाहनों में इंजन इम्मोबिलाइजर नहीं है। इस बड़ी संख्या में ह्यूंदै के 3.8 मिलियन (38 लाख) और किआ के 4.5 मिलियन (45 लाख) वाहन शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
For Reference Only - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने इस मुकदमे के जवाब में कहा है कि यह मुकदमा गैर-जरूरी है। कंपनी ने कहा, "आज अमेरिका में सड़क पर ह्यूंदै वाहनों का एक सबसेट - मुख्य रूप से 'br ट्रिम' या एंट्री-लेवल मॉडल - पुश-बटन इग्निशन और एंटी-थेफ्ट डिवाइस इम्मोबिलाइजर से लैस नहीं हैं। यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि एक इंजन इम्मोबिलाइजर एक एंटी-थेफ्ट डिवाइस है। और ये वाहन सरकारी की एंटी-थेफ्ट आवश्यकताओं का पूरी तरह से अनुपालन करते हैं।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें