कारोबार के ऑटो सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी कंपनी के शेयरों में बुधवार को करीब 14.9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। ये उछाल इतनी तेज थी कि कंपनी के शेयर अपने अब तक के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गए। इसी दौरान देश का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक ( स्टॉक मार्केट इंडेक्स) भी करीब 1.2 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसी समय दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क इंडेक्स KOSPI की भी करीब 1.2% ग्रोथ हुई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ये उछाल सिर्फ ऑटो बिजनेस की वजह से नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी एआई और चिप कंपनी एनवीडिया के साथ संभावित बड़ी डील की उम्मीदों से जुड़ा है।
CES 2026 में ह्ययूंदै मोटर ग्रुप के चेयरमैन यूइसुन चुंग और एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग के बीच एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग हुई। इस बैठक के बाद बाजार में कयास तेज हो गई। इनका मानना था कि आने वाले समय में सिर्फ टेक्नोलॉजी सप्लाई तक सीमित नहीं रहेगी, इसका गहरा रणनीतिक सहयोग या निवेश देखने को मिल सकता है। निवेशकों को संकेत मिला कि ऑटो इंडस्ट्री अब पारंपरिक निर्माण से आगे बढ़कर हाई-टेक इकोसिस्टम की आरे बढ़ रही है।
ये भी पढ़े:CES 2026: उबर और ल्यूसिड ने पेश की भविष्य की सवारी, बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ेगी यह 'हाई-टेक' रोबोटैक्सी
क्या बातें हुई?
जानकारों के मुताबिक, इनके बीच ह्यूंदै और एनवीडिया मिलकर कृत्रिम बुद्धिमता, ऑटोनोमस ड्राइविंग और फिलिकल एआई को लेकर बात हुई। इस दौरान ऐसे सिस्टम को विकसित करना लक्ष्य बनाया, जिसमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और रोबोटिक्स मिलकर खुद फैसले लेने में सक्षम हो। इससे न केवल सेल्फ ड्राइविंग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि फैक्ट्रियों और लॉजिस्टिक्स में भी बड़े बदलाव आ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ह्यूंदै एक बड़े पैमाने पर एआई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना पर तैयारी है। ये करीब तीन बिलियन डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसमें 50,000 एनवीडिया ब्लैकवेल जीपीयू का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका उद्देश्य हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, सिमुलेशन, ऑटोमेशन और अगली पीढ़ी की सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को मजबूती देना है।
ये भी पढ़े: FADA Report 2025: साल 2025 में रिटेल बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, GST 2.0 बना गेम चेंजर, जानें चौंकाने वाले आंकड़े
फैक्ट्रियों में उतरेंगे ह्यूमनॉइड रोबोट
CES 2026 में ह्यूंदै ने यह भी घोषणा की कि वह अपनी फैक्ट्रियों में Atlas नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट्स को तैनात करेगी।ये रोबोट इंसानों के साथ मिलकर भारी, दोहराव और जोखिम भरे काम संभालेंगे। साल 2028 तक 30,000 रोबोट बनाने का लक्ष्य है। इनका मानना है कि उत्पादन क्षमता और सुरक्षा दोनों मे सुधार हो सके। कीवूम सिक्योरिटीज के एनालिस्ट शिन यून-चुल का कहना है, कि सिर्फ रोबोट की खबर से शेयरों में 15 प्रतिशत की तेजी नहीं आती है। इसकी असली वजह निवेशकों का वह भरोसा है, जो एनवीडिया और ह्यूंदै के बीच गहराते रिश्तों से पैदा हुआ है।